Religion news

Halharini Amavasya : हलहारिणी अमावस्या के शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जरूरी सामग्री पढ़ें यहां.

Religious and Spiritual News Indore : इस वर्ष शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 को हलहारिणी अमावस्या मनाई जा रही है। हिन्दू धर्म में आषाढ़ मास में आने वाली इस अमावस्या का बहुत महत्व माना गया है। किसानों के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। किसानों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि आषाढ़ मास की इस अमावस्या के समय तक वर्षा ऋतु का आरंभ हो जाता है और धरती भी नम पड़ जाती है। अत: फसल की बुआई के लिए यह समय अति उत्तम होता है।

इस दिन किसान विधि-विधान से हल का पूजन करके फसल हरी-भरी बनी रहने के प्रार्थना करते हैं ताकि घर में अन्न-धन की कमी कभी भी महसूस न हो। इस दिन हल पूजन तथा पितृ पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन को आषाढ़ी अमावस्या भी कहा जाता है।

इस दिन पितृ निवारण करने के लिए दिन बहुत ही उत्तम माना गया है, पितृ पूजन से जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं। इस दिन भूखे प्राणियों को

भोजन कराना चाहिए। आषाढ़ी अमावस्या के दिन सुबह स्नानादि से निवृत्त होकर पितृ तर्पण करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं बनाकर किसी तालाब या नदी में रह रहे मछलियों को खिलाने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं।

पूजा विधि.

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

1. हलहारिणी अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठ कर ब्रह्म मुहूर्त में किसी पवित्र नदी या तीर्थ में स्नान करें।

2. सूर्य उदय होने के समय भगवान सूर्यदेव को जल का अर्घ्य दें।

3. इस दिन पितृ तर्पण करें। अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए व्रत रखें।

4. आटे की गोलियां बनाएं बनाकर किसी तालाब या नदी में मछलियों अथवा अन्य जीव-जंतुओं को खिलाएं।

5. गरीब या जरूरतमंदों को दान-दक्षिणा दें।

6. ब्राह्मणों को भोजन कराएं तथा दक्षिणा अथवा सीदा दें।

हलहारिणी अमावस्या के शुभ मुहूर्त.

आषाढ़ी/ हलहारिणी अमावस्या वर्ष 2021 में 9 जुलाई, शुक्रवार के दिन है। इस दिन

अमावस्या तिथि प्रारंभ- 9 जुलाई को प्रातःकाल 5.16 मिनट पर होगा

अमावस्या तिथि शनिवार, 10 जुलाई प्रातःकाल 6.46 मिनट पर समाप्त होगी।

[/expander_maker]

Spread the love
sadbhawnapaati

Recent Posts

स्वदेशी के रंग में रंगा इंदौर: 12 दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ

लालबाग मैदान में 15 से 27 अप्रैल तक चलने वाला आयोजन Indore News in Hindi।… Read More

9 hours ago

इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुकुरमुत्तों की तरह फैल रही अवैध कॉलोनियां

Indore News in Hindi । इंदौर जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चल रही मुहिम… Read More

1 week ago

योगेश शाक्यवार (अक्षत) को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव

इंदौर। कांग्रेस के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता योगेश शाक्यवार (अक्षत) को मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया… Read More

3 weeks ago

महापौर की मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वीरों को नमन करने पहुंचे हजारों लोग

100 से अधिक मंचों से यात्रा का भव्य स्वागत, 40 से अधिक समाजों ने लगाए… Read More

4 weeks ago