Education News

पार्ट 1 : मुख्यमंत्री के निर्देश पर इंदौर सहित प्रदेश के बीएड कॉलेजों की जांच शुरू, EOW ने मांगी जानकारी

दैनिक सदभावना पाती की शिकायत पर मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो ने लिया संज्ञान

पूनम शर्मा

भोपाल/इंदौर। मध्य प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। नर्सिंग कॉलेजों की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि अब बीएड कॉलेजों में फर्जीवाड़े का मामला सामने आ गया है। इन कॉलेजों में संस्थागत अनियमितताओं के साथ-साथ नॉन-अटेंडिंग शिक्षक और छात्रों का चौंकाने वाला सच सामने आया है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो (EOW) ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और प्रदेश की विभिन्न यूनिवर्सिटियों से पूरी जानकारी तलब की है।

फर्जी शिक्षक तैयार करने की फैक्ट्री

शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले शिक्षक यदि खुद फर्जी डिग्रीधारी होंगे, तो देश की शिक्षा प्रणाली का क्या होगा? मध्य प्रदेश में बीएड कॉलेजों की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि कागजों पर तो फैकल्टी मौजूद है, लेकिन ना यहां नियमित कक्षाएं लगती हैं, ना छात्र आते हैं, ना शिक्षक पढ़ाते हैं। सिर्फ परीक्षा के माध्यम से डिग्रियां बांटी जा रही हैं, जिससे शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

‘दैनिक सदभावना पाती’ ने शिक्षा में हो रहे इस बड़े घोटाले को उजागर करने के लिए लगातार अभियान चलाया। अखबार ने कई रिपोर्ट्स प्रकाशित कर बताया कि कैसे बीएड कॉलेज बिना उपस्थिति के एडमिशन कर केवल फीस वसूलने का काम कर रहे हैं और देश को अशिक्षित शिक्षक उपलब्ध करवा रहे हैं। लेकिन न उच्च शिक्षा विभाग जागा, न देवी अहिल्या विश्वविद्यालय और न ही अन्य विश्वविद्यालय के जिम्मेदार अधिकारियों ने संज्ञान लिया।

अब होगी सख्त कार्रवाई

अब जब ये अनियमितताएं अपराध का रूप ले चुकी हैं, तो ‘दैनिक सदभावना पाती’ की शिकायत पर EOW ने संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। प्रदेशभर की यूनिवर्सिटियों से इस घोटाले से जुड़ी जानकारी मांगी गई है। यह जांच फर्जी बीएड कॉलेजों के पूरे नेटवर्क को उजागर करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकती है। अब देखना होगा कि क्या सरकार इस शिक्षा माफिया पर सख्त कार्रवाई करती है या फिर ये मामला भी लंबित फाइलों में दबकर रह जाएगा।

किस तरह से हुआ ये फर्जीवाड़ा ? और जांच की दिशा क्या होगी ? कौन है सबसे बड़ा शिक्षा माफिया ? ऐसे अनेकों सवालों का जवाब जानने के लिए आगे की कड़ियों को अवश्य पढ़िए।

Spread the love
sadbhawnapaati

Share
Published by
sadbhawnapaati
Tags: agniban epaper indoreAkshay Acedemy CollegeAnnie Besent College IndoreArihant College IndoreAspire Institute IndoreB Ed College Indore contact numberb ed colleges in indore feesB ed Colleges in Indore lowest FeesB.Ed at Parijat College Indoreb.ed College in indoreb.ed College in madhya pradeshb.ed college list indoreb.ed fees in indoreb.ed private college in indorebed college in indoreBed college in indore feesbed college in madhya pradeshbed college in mpBest B.Ed College in IndoreBest bed college in indorebhaskar indore epaperBhaskar Indore ePaper OnlineBm bed college indore contact numberBm bed college indore courses and feesBm bed college indore feesBm bed college indore fees structurebm collegebm college full formBM College in IndoreBM College IndoreBm college indore addressBM College Indore City Officebm college indore contact numberBm college indore coursesbm college indore logoBM College Of PharmacyBm College Of Technology in Kastoorba Gram IndoreBM Group of Colleges B.Ed Courses & Fees 2024bm group of colleges indoreBM Group of Colleges Indore Contact NumberBM Group of Institutions IndoreBM Institute of Professional Studies indoreCambridge International College IndoreCompfeeders Takniki Sanstha Aisect College IndoreDainik Sadbhavana PatiDainik Sadbhawana Paati indoreEOW bhopalepaper indoreGovernment bed college in indoreGYANODAYA GROUP OF INSTITUTEGyanodaya Institute Of Professional StudiesGyanodya Mahavidyalaya IndoreILVA Commerce Science College Indoreindore fees structureIndore MahavidyalayaIndore NewsIndore news in HindiIPS ACADEMY COLLEGE OF EDUCATION INDOREJai Narsingh College of Education IndoreLIBERAL COLLEGE OF EDUCATION INDOREList of B.Ed Colleges in Indorelist of govt b.ed colleges in indoreM.B. Khalsa Education College IndoreMAHARISHI INSTITUTE OF MANAGEMENT INDOREMATUSHRI AHILYA DEVI TEACHERS EDUCATION INSTITUTE INDOREModern Institute Professional Sciences IndoreMohw IndoreMp News in HindiNew Era MahavidhyalayOXFORD INTERNATIONAL COLLEGE INDOREParijat College IndorePrivate bed college in indoreSadbhawna Paati News IndoreShikhar college neemuch contact numberShikhar college neemuch coursesShikhar college neemuch courses and feesShikhar college neemuch feesShikhar college neemuch fees structureSHIKHAR TEACHER TRAINING INSTITUTEShikhar Teacher Training Institute B.Ed Courses & Fees 2024Shikhar Teacher Training Institute NeemuchSHIV KUMAR SINGH COLLEGE OF PROFESSIONAL STUDIES INDORESHIVA COLLEGE OF EDUCATION KHASARA INDOREShri Gujrati Samaj BEd College IndoreShri Jain Diwakar Mahavidyalaya IndoreShri Jain Shewtamber Professional Academy IndoreShri Sai Baba College for Teacher Training IndoreSHRI SIDDHI VINAYAK COLLEGEShri Umiya Kanya Mahavidyalaya IndoreShri Vaishnav College of Teachers Training IndoreShri Yashwant Singh B.Ed.College IndoreShri Yashwant Singh bed College indoreTagore Shiksha Mahavidhyalaya IndoreTop 10 bed college in indoreTop B.ED Colleges in IndoreTop B.Ed Colleges in Indore 2024Victoria College of Education IndoreVidya Sagar College Indoreआर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरोएनिबेसेंट काॅलेज इंदौरज्ञानोदय इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज देवासज्ञानोदय काॅलेज देवासदैनिक सदभावना पातीमध्यप्रदेश आर्थिक अपराध अनुसंधान ब्यूरो

Recent Posts

स्वदेशी के रंग में रंगा इंदौर: 12 दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ

लालबाग मैदान में 15 से 27 अप्रैल तक चलने वाला आयोजन Indore News in Hindi।… Read More

9 hours ago

इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुकुरमुत्तों की तरह फैल रही अवैध कॉलोनियां

Indore News in Hindi । इंदौर जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चल रही मुहिम… Read More

1 week ago

योगेश शाक्यवार (अक्षत) को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव

इंदौर। कांग्रेस के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता योगेश शाक्यवार (अक्षत) को मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया… Read More

3 weeks ago

महापौर की मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वीरों को नमन करने पहुंचे हजारों लोग

100 से अधिक मंचों से यात्रा का भव्य स्वागत, 40 से अधिक समाजों ने लगाए… Read More

4 weeks ago