Madhya Pradesh News

Kubereshwar Dham – कुबेरेश्वर धाम सीहोर में रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम: लाखों लोग परेशान,सड़कें जाम, एक की मौत तीन लापता

समरथ कहुँ नहिं दोषु गोसाईं
प्रशासन मौन:राजनीतिक मजबूरी या जनता की जान है जरूरी.
आस्था या अन्धविश्वास: पंडित शास्त्री बोले अगर मौत आनी है तो आएगी ही.

बागेश्वर धाम में पंडाल की लाइन में महिला की मौत, एक दूसरी लड़की भी लापता   
Kubereshwar Dham Sehore. मध्यप्रदेश में कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव के पहले दिन गुरुवार को भारी भीड़ के कारण हालात बेकाबू हो गए। रुद्राक्ष लेने के चक्कर में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। एक महिला की मौत हो गई। तीन महिलाएं लापता हो गई हैं।  भीड़ इतनी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था। रुद्राक्ष पाने में नाकाम लोग पंडित मिश्रा के खिलाफ नारे लगाते हुए लौट रहे हैं। इस वक्त यहां करीब 10 लाख लोगों के मौेजूद होने का अनुमान लगाया गया।
अगर मौत आनी है तो आएगी ही: पंडित प्रदीप मिश्रा
कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि लोग मौत से डरते हैं। कहते हैं कि हम केदारनाथ नहीं जाएंगे। वहां बहुत ठंड है, कुछ हो गया तो क्या होगा। लेकिन अगर मौत आनी है तो आएगी ही। भले ही आप घर में ही क्यों न हो। आप घर में होगे, पैर पोछने के लिए पायदान में पैर रखोगे और अगर मौत आनी ही होगी तो तुरंत पायदान फिसल जाएगा। आप 7 तालों में ही क्यों न बंद हो, मौत को आना है तो वह आएगी ही।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि जो लोग यहां रुद्राक्ष के लालच में आ रहे हैं, तो वे न आएं। टिकट कैंसिल करा लो। यहां आना है तो महादेव के लिए आओ। उनसे क्या मिलेगा, उसकी लालच में आओ। रुद्राक्ष के लिए आने की आवश्यकता नहीं है।

सीएम का प्रोग्राम रद्द

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शिव महापुराण कथा में भाग लेने आने वाले थे। दोपहर साढ़े तीन बजे का कार्यक्रम था। भीड़ और अव्यवस्था को देखते हुए उनका कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 18 फरवरी को कुबेरेश्वर धाम आ सकते हैं। रुद्राक्ष वितरण के लिए चालीस काउंटर बनाए गए हैं।

इंदौर-भोपाल हाईवे पर लगा लंबा जाम
इतनी भीड़ को संभालने में प्रशासन के इंतजाम भी नाकाफी साबित हुए। इंदौर-भोपाल हाईवे पर कई घंटों तक 20 से 25 किलोमीटर तक जाम लगा रहा। भीड़ इतनी थी कि संभालना मुश्किल हो गया। भीड़ में चक्कर खाकर एक महिला गिरी और उसकी मौत हो गई। मरने वाली महिला का नाम मंगल बाई निवासी महाराष्ट्र बताया जा रहा है। दो हजार से अधिक लोग बीमार हुए हैं।
शाम 5 बजे तक पहुंचे 1200 मरीज
सुबह से शाम 5 बजे तक 600 से ऊपर लोग यहां बीमारी और घबराहट के चलते आए हैं। इसमें 50 प्लस की उम्र वाले पुरुष और महिला अधिक थे। सीएचओ नापलाखेड़ी ओसिन जाफरी ने बताया कि भगदड़ में एक महिला के पैर में तार घुस गया था। कई अन्य महिलाओं को चोटें आई हैं। इसके अलावा बुखार, उलटी-दस्त के मरीज भी आ रहे हैं।

रुद्राक्ष वितरण अनिश्चित काल के लिए रोका

अत्यधिक भक्तों के पहुंचने की वजह से रुद्राक्ष का वितरण भी अनिश्चित काल के लिए रोका गया है। इस बात का जिक्र पंडित मिश्रा ने पहले दिन की कथा के दौरान भी किया।
मंडी पुलिस ने महिला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि महाराष्ट्र के नासिक के मालेगांव से आई मंगला बाई पति गुलाब (50) की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसे चक्कर आया। वह गिर पड़ी। संभवत उसे हार्ट अटैक आया था। उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बागेश्वर धाम में भी महिला की मौत लड़की लापता
पं. धीरेन्द्र शास्त्री के पन्ना रोड स्थित बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत हो गई। किडनी की समस्या से पीड़ित यह महिला बुधवार को अपने पति के साथ अर्जी लगाने पहुंची थी। पंडाल में लाइन में खड़े-खड़े वह अचानक गिर पड़ी और वहीं दम तोड़ दिया। 33 साल की यह महिला नीलू उर्फ नीलम अपने पति देवेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के महाराजपुर से आई थी।

एम्बुलेंस वाले बोले- शव जहां ले जाना है, ले जाओ

देवेंद्र सिंह ने बताया, ‘पत्नी को बागेश्वर धाम से मिली भभूति दी ही थी कि पुलिसवाले आए और बोले- यहां से महिला को ले जाओ। गाड़ी में डालकर दो घंटे खेत की तरफ रखे रहा। फिर एम्बुलेंस से लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद एम्बुलेंस वाले भी छोड़कर चले गए। बोले- शव ले जाओ, जहां लेकर जाना है।
बागेश्वर धाम से 28 साल की लड़की लापता
बागेश्वर धाम दरबार से 28 साल की एक लड़की के लापता हो जाने का मामला भी सामने आया है। लापता कुमारी नीरज मौर्य 12‎ फरवरी को पिता‎ ओमप्रकाश के साथ धाम पहुंची थी। उस दिन सुबह करीब 10‎ बजे के बाद वह कहीं नजर नहीं आई। पिता का कहना है कि वह प्रेत दरबार से गुम है।
Spread the love
sadbhawnapaati

Share
Published by
sadbhawnapaati

Recent Posts

स्वदेशी के रंग में रंगा इंदौर: 12 दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ

लालबाग मैदान में 15 से 27 अप्रैल तक चलने वाला आयोजन Indore News in Hindi।… Read More

11 hours ago

इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुकुरमुत्तों की तरह फैल रही अवैध कॉलोनियां

Indore News in Hindi । इंदौर जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चल रही मुहिम… Read More

1 week ago

योगेश शाक्यवार (अक्षत) को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव

इंदौर। कांग्रेस के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता योगेश शाक्यवार (अक्षत) को मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया… Read More

3 weeks ago

महापौर की मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वीरों को नमन करने पहुंचे हजारों लोग

100 से अधिक मंचों से यात्रा का भव्य स्वागत, 40 से अधिक समाजों ने लगाए… Read More

4 weeks ago