Crime News

कार से आए हमलावरों ने बदमाश के सिर में मारी गोली, हालत गंभीर, आरोपी फरार

इंदौर. इंदौर में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला शहर के हीरा नगर क्षेत्र के न्याय नगर का है जहां एक बदमाश के सिर में कार से आए हमलावरों ने गोली मार दी।

बदमाश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि घायल बदमाश अपनी बहन के घर पर उससे मिलने आया था।

वो कार से उतरकर पान की गुमटी की ओर जा रहा था तभी उस पर हमला किया गया। हमला करने के बाद हमलावर फरार हो गए जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बदमाश अनिल दीक्षित अपने दो साथियों जितेन्द्र और संजय के साथ न्याय नगर में रहने वाली अपनी बहन के घर आया था। अनिल जैसे ही कार रोककर पान की गुमटी की ओर बढ़ा तभी एक नीले रंग की दूसरी कार आई और उसमें बैठे हमलावरों ने अनिल के सिर में नजदीक से गोली मार दी।

गोली मारने के बाद हमलावर कार लेकर फरार हो गए। बताया गया है कि हमलावरों ने भागते वक्त हवाई फायर भी किए। वहीं गोली लगने से घायल हुए अनिल को उसके साथियों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अनिल पर हत्या व अन्य मामले दर्ज
एसीपी येवले के मुताबिक, अनिल पर हत्या व कुछ अन्य अपराध दर्ज होने की बात पता चली है। वह बांगड़दा के पूर्व सरपंच बाबा दीक्षित का बेटा है।

मनोज की हत्या के बदले की गई अतुल की हत्या में वह आरोपी था और कुछ साल पहले जेल से छूटा है। साथी जितेंद्र ने बताया कि न्याय नगर में अनिल की मुंहबोली बहन रहती है, वहां भोजन के लिए आए थे।

गोली शानू उर्फ सागर, राजेश चौहान, दिनेश चौहान, अप्पू निवासी जनता कॉलोनी मल्हारगंज ने चलाई है। आरोपियों पर भी अपराध दर्ज होने की जानकारी मिली है। अवैध शराब के कारोबार से उनका नाम जुड़ा है।

यह पता चला है कि कुछ दिन पहले शानू से अनिल का विवाद हुआ था। आरोप है कि शानू पर अनिल ने तलवार से हमला किया था। हालांकि शानू ने रिपोर्ट नहीं लिखाई और मारने की धमकी दी थी। इसी विवाद के चलते गोली मारने की बात सामने आई है।

Spread the love

sadbhawnapaati

Recent Posts

स्वदेशी के रंग में रंगा इंदौर: 12 दिवसीय स्वदेशी मेले का शुभारंभ

लालबाग मैदान में 15 से 27 अप्रैल तक चलने वाला आयोजन Indore News in Hindi।… Read More

5 days ago

इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कुकुरमुत्तों की तरह फैल रही अवैध कॉलोनियां

Indore News in Hindi । इंदौर जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चल रही मुहिम… Read More

2 weeks ago

योगेश शाक्यवार (अक्षत) को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश सचिव

इंदौर। कांग्रेस के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता योगेश शाक्यवार (अक्षत) को मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया… Read More

4 weeks ago

महापौर की मशाल यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, वीरों को नमन करने पहुंचे हजारों लोग

100 से अधिक मंचों से यात्रा का भव्य स्वागत, 40 से अधिक समाजों ने लगाए… Read More

4 weeks ago