इंदौर। कांग्रेस के जुझारू और कर्मठ कार्यकर्ता योगेश शाक्यवार (अक्षत) को मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में एवं आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष चंचलेश व्यास की अनुशंसा में हुई, जो उनकी निष्ठा और समर्पण का प्रमाण है।
30 वर्षीय योगेश शाक्यवार (अक्षत) बीते 12 वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हैं और पूरी ईमानदारी से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। वे कांग्रेस पार्टी के जाबाज़ सिपाही हैं, जो बिना किसी स्वार्थ के संगठन के लिए काम करते आ रहे हैं।
2014 के नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी कुसुम मरमट के चुनाव में उन्होंने बिना किसी पद के निस्वार्थ भाव से मेहनत की। इसके बाद 2018 के विधानसभा चुनावों में मोहन सेंगर के पक्ष में बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई। 2022 के मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में भी वे पूरी ताकत से जुटे रहे। इस दौरान उन्होंने महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में चुनाव प्रचार किया और अपने वार्ड क्रमांक 24 से पारी मोहन के लिए भी अथक प्रयास किए।
2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी चिंटू चौकसे के लिए भी उन्होंने पूरी निष्ठा से काम किया। इस दौरान उन्हें 205-इंदौर-2 विधानसभा क्षेत्र का सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया और उन्होंने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
योगेश शाक्यवार कांग्रेस के हर छोटे-बड़े आंदोलन और प्रदर्शन में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। वे हमेशा पार्टी के हित में काम करते हैं और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।
उनकी स्वच्छ और आकर्षक छवि के चलते संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके प्रदेश सचिव बनने से कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग को और मजबूती मिलेगी और संगठन को नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इस नियुक्ति को लेकर खुशी की लहर है। सभी ने आशा जताई है कि योगेश शाक्यवार (अक्षत) अपने अनुभव और समर्पण से संगठन को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
लालबाग मैदान में 15 से 27 अप्रैल तक चलने वाला आयोजन Indore News in Hindi।… Read More
Indore News in Hindi । इंदौर जिले में अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध चल रही मुहिम… Read More
Indore News in Hindi । इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह के नाम और तस्वीर का… Read More
100 से अधिक मंचों से यात्रा का भव्य स्वागत, 40 से अधिक समाजों ने लगाए… Read More
Indore News in Hindi। जल ही जीवन है, और इसके संरक्षण के बिना भविष्य अधूरा!… Read More
डॉ. देवेंद्र मालवीयIndore High court News : इंदौर की सड़कों पर उस समय अराजकता का… Read More