1106 डॉक्टरों की डिग्री संकट में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

मप्र मेडिकल काउंसिल ने दिया 15 दिन का वक्त, जवाब न देने पर रजिस्ट्रेशन होंगे कैंसिल

भोपाल। मप्र के मेडिकल कॉलेजों से पढ़ाई पूरी कर बॉन्ड नियमों को धता बताकर गायब हुए 1106 से ज्यादा डॉक्टरों की डिग्री खतरे में पड़ गई है। प्रदेश के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों से पढ़ाई पूरी होने के बाद बॉन्ड के तहत सेवाएं दिए बिना गायब हुए डॉक्टर दो साल से लगातार नोटिस देने के बावजूद जवाब नहीं दे रहे हैं।
अब मप्र मेडिकल काउंसिल ने इन्हें सिर्फ 15 दिनों का वक्त देकर जवाब देने की सूचना जारी की है। दो हफ्तों में जवाब ने देने वाले डॉक्टरों के पंजीयन रद्द करने की कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।

मप्र मेडिकल काउंसिल ने दिया 15 दिन का वक्त, जवाब न देने पर रजिस्ट्रेशन होंगे कैंसिल

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज सहित इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा के चिकित्सा महाविद्यालयों से एमबीबीएस और पीजी की पढ़ाई पूरी करने के बाद सैकड़ों छात्र बिना बंधपत्र की सेवाएं दिए और बॉन्ड की राशि जमा किए बिना चले गए।
इस मामले में मेडिकल कॉलेजों में छात्रों की निगरानी के लिए बॉन्ड मैनेजमेंट का कोई सिस्टम नहीं था। दो साल पहले मप्र मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ.सुबोध मिश्रा ने पड़ताल शुरू कराई तो पता चला कि दस साल पहले पास आउट हुए छात्र बॉन्ड नियमों का पालन किए बिना ही गायब हो गए।
मेडिकल काउंसिल की सख्ती के बाद मेडिकल कॉलेजों के डीन ने डॉक्टरों को नोटिस जारी किए। बॉन्ड नियमों का पालन न करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ अब कार्रवाई की तैयारी चल रही है। लेकिन मेडिकल कॉलेजों में हुई इस चूक के जिम्मेदारों के प्रति चिकित्सा शिक्षा विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर पाया।
मप्र मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ.आरके निगम का कहना है कि मेडिकल कॉलेजों के जरिए बॉन्ड नियमों का पालन न करने वाले डॉक्टरों को दो साल से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अब 15 दिनों का समय देकर हाजिर होकर जवाब देने की डेडलाइन दी गई है। जो कैंडिडेट जवाब देने नहीं आते हैं उनके खिलाफ पंजीयन रद्द करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।