12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

ओड़िशा और हिमाचल ने जीते अपने मैच
भोपाल। भोपाल में 6 से 17 मई तक आयोजित 12वीं सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 के 5वें दिन दो मैच खेले गए। मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए पहले मैच में ओडिशा वुमन हॉकी टीम ने केरल को 11-0 से हराया। ओड़िशा की टीम ने 6 फील्ड गोल और 2 पेनाल्टी कॉर्नर से जीत हासिल की है। दूसरे मैच में हिमाचल ने तेलंगाना को 7 फील्ड गोल और 1 पेनाल्टी कॉर्नर से 8-0 से पराजित किया।
बुधवार 11 मई को 4 मैच खेले जाएंगे। इसमें सुबह 6:30 बजे चंडीगढ़ और बिहार के बीच मुकाबला होगा। प्रात: 8:15 बजे असम और बंगाल आमने-सामने होंगे। प्रात: 10 बजे छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के मध्य मैच खेला जायेगा। दोपहर 3 बजे राजस्थान और उत्तराखंड तथा शाम 4:45 बजे आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी के बीच मुकाबले होंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।