22 साल की डांस कोरियोग्राफर ने खाया ज़हर, 2 दिन बाद दम तोड़ा, प्रेम प्रसंग की आशंका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर. मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां एक 22 साल की एक डांस कोरियोग्राफर ने अचानक जहर खा लिया जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया। 2 दिन के जिंदगी और मौत की जंग के संघर्ष के बीच आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। परिवार में सबकी लाड़ली बेटी का अचानक जानलेवा कदम उठाना पूरे परिवार के लिए एक गहरा आघात है।

दरअसल, डांस कोरियोग्राफर के सुसाइड अटेम्प्ट और उसके बाद उसकी मौत की ये दास्तां इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की है। भाई कार्तिक ने बताया कि काजल इंजे न सिर्फ बच्चों को डांस सिखाती थी बल्कि महिला संगीत और सांस्कृतिक आयोजनों की वो शान हुआ करती थी और पिछले 2 साल से वो यह काम कर रही थी।  बता दे कि होनहार काजल एक डांसर होने के साथ ही नेक दिल इंसान भी थी। उसके पिता प्राइवेट जॉब करते है तो माँ घर की देखभाल करती है।

12 नवंबर को अचानक काजल ने जहरीली वस्तु खा ली और घर पर जब उसकी बड़ी बहन नेहा पहुंची तो उसने देखा कि काजल अचेत अवस्था मे पड़ी है। ऐसे में आनन – फानन नेहा ने परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी देते हुए उसे इलाज के लिए सीधे एम.वाय.अस्पताल पहुंचाया। जहां काजल का इलाज दो दिन तक चला लेकिन इसके बाद उसने अस्पताल में ही दम तोड़ दिया। काजल के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और उसकी अंतिम यात्रा भी निकाली जा चुकी है।

परदेशीपुरा पुलिस के जांच अधिकारी टी. आर.चौहान ने बताया कि काजल ने जहर क्यों खाया फिलहाल, इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है। हालांकि, जानकारी ये भी सामने आ रही है कि काजल का किसी लड़के से 4-5 माह से अफ़ेयर चल रहा था और उस लड़के ने काजल से शादी से इंकार कर दिया था जिसके चलते काजल ने ये कदम उठाया होगा फिलहाल, पुलिस इस मामले में भी जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।