साध्वी ऋतंभरा के आश्रम की 4 लड़कियों की नहर में डूबने से मौत, परिजनों ने लगाये आरोप

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

खण्डवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में धार्मिक नेता साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित एक आवासीय आश्रम स्कूल में पढ़ने वाली चार लड़कियां बुधवार को नहर में डूब गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि घटना मांधाता (ओंकारेश्वर) थाना क्षेत्र के कोठी गांव में सुबह हुई। उन्होंने कहा कि लड़कियां 10 से 11 वर्ष के आयु वर्ग की थीं और वे सभी पांचवीं कक्षा की छात्राएं थीं और साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित आश्रम में रहती थीं।

मांधाता थाना प्रभारी बलराम सिंह ने बताया कि लड़कियां नहाने के लिए नहर में गई थीं, तभी उनमें से एक डूबने लगी और अन्य लड़कियों ने उसे बचाने का प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि हालांकि वे सभी डूब गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान वैशाली, प्रतिज्ञा, दिव्यांशी और अंजना के रूप में हुई है जो खरगोन जिले के रहने वाली थीं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान में छात्राओं की मौत पर शोक व्यक्त किया।

परिजनों का कहना है कि आश्रम में लड़कियों के नहाने के लिए बाथरूम की समुचित व्यवस्था नहीं है। आश्रम के बाथरूम टूट चुके हैं। इसी वजह से कुल 11 लड़कियां नहाने के लिए नहर के किनारे चली गईं।

लोगों के मुताबिक बाथरूम की सुविधा अच्छी नहीं होने की वजह से 11 लड़कियां नहर में नहाने गई थीं। 6 लड़कियां पहले नहर में उतरी थीं। इनमें से 2 लड़कियों को बचा लिया गया जबकि 4 अन्य लड़कियां डूब गईं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।