इंदौर में विशेष गृह से भागे 7 बाल अपचारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

– पानी पीने के बहाने कमरे से बाहर निकले; चौकीदार को बंधक बनाया, गार्ड को भी पीटा

इंदौर। हीरानगर इलाके की विशेष गृह इकाई से रविवार रात को सात बाल अपचारी भाग गए। भागने से पहले सभी ने चौकीदार और गार्ड की पिटाई भी की।
रात में उन्होंने कमरे में पानी नहीं होने का बहाना किया था। इसी बहाने से वे बाहर निकले और चौकीदार को धक्का देकर गिरा दिया। फिर मेन गेट का ताला तोड़कर फरार हो गए। हीरानगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन बच्चों को पकड़ नहीं पाई है।
विशेष गृह इकाई के अधीक्षक राजीव द्विवेदी ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। एक अपचारी ने चौकीदार सचदेव से कमरे में पानी खत्म होने की बात कही थी।
इनकी बात मानकर सचदेव ने गेट खोल दिया, तभी अंदर से और अपचारी बाहर निकले। सभी ने मिलकर सचदेव की पिटाई कर दी। उसे बंधक बना लिया।
शोर सुनकर गार्ड अब्दुल वहां पहुंचा, तो बाल अपचारियों ने उस पर भी हमला कर दिया। अब्दुल को घायल कर सभी सातों अपचारी मौके से फरार हो गए।
भिंड, ग्वालियर, उज्जैन ओर भोपाल के हैं बाल अपचारी द्विवेदी के मुताबिक नाबालिग होते हुए अपराध करने के दौरान मजिस्ट्रेट उन्हें विशेष गृह इकाई में रहने की अनुमति देते हैं। इसके कारण उन्हें यहां रखा गया था।
भागने वाले सभी बाल अपचारी 18 से 21 वर्ष के उम्र के हैं। ये सभी भिंड, ग्वालियर, उज्जैन और भोपाल से आए हैं। सभी पर गंभीर मामले दर्ज हैं। इन पर कोर्ट में प्रकरण विचाराधीन है। पुलिस ने इन शहरों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।