9वीं के छात्र की सड़क हादसे में मौत, ट्रक ने कुचला, कजिन के ससुराल शादी में गया था

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News in Hindi – इंदौर के पास एक सड़क हादसे में 9वीं के छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। इसके चलते छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि वह अपनी चचेरी बहन के ससुराल में शादी में शामिल होने आया था। यहां रात में जीजा से बाइक की चाबी मांगी और कुछ देर में आने का कहकर निकला, लेकिन वह वापस नहीं आया।

देर रात तीन बजे परिवार को जानकारी लगी, तब वह सीधे अस्पताल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक किसी वाहन ने नाबालिग को सामने से टक्कर मारी और फरार हो गया। पुलिस अब वाहन की तलाश कर रही है।

खुडैल पुलिस के मुताबिक घटना डबल चौकी के पास की है। यहां रोहित (16) पुत्र किशोर रावत को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वह अपने जीजा की बाइक लेकर कुछ देर में आने का कह कर गया था। लेकिन देर रात तक वापस नहीं आया। बाद में परिवार को एक हादसे की जानकारी लगी।

परिवार थाने पर पहुंचा तो वहां क्षतिग्रस्त बाइक देखकर परिवार के लोगों ने जब पुलिस से पूछा तो रोहित की मौत की जानकारी लगी।

चचेरी बहन के ससुराल में थी शादी परिवार के लोगों ने बताया कि रोहित के चाचा की बेटी के ससुराल में बुधवार को शादी का प्रोग्राम था। रोहित का परिवार यही शामिल होने आया था।

रोहित मूल रूप से चापड़ा के पास हीरापुर का रहने वाला है और 9वीं कक्षा का छात्र था। इसके साथ ही पिता के साथ किसानी का काम भी देखता था। रोहित के परिवार में दो बड़ी बहनें रानी और नेहा है। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।