लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का तड़के सुबह निधन, 15 अप्रैल को लगवाई थी कोरोना वैक्सीन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

लोकप्रिय तमिल अभिनेता विवेक का चेन्नई के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया है। अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि तड़के सुबह 4:35 बजे अभिनेता का निधन हो गया। एक दिन पहले शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद अचेत होने पर चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिल्म उद्योग और अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अभिनेता को शहर के एक अस्पताल में आईसीयू में रखा गया है। सूत्रों ने बताया कि 59 वर्षीय कॉमेडियन ने बृहस्पतिवार को कोविड 19 का टीका लगवाया था। उन्होंने कहा कि अभिनेता ने सीने में दर्द की शिकायत की और बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उनके प्रचार का काम देखने वाले निकिल मुरुगन ने संवाददाताओं को बताया कि अभिनेता का एंजियोग्राफी (एक्स-रे के जरिये रक्त वाहिकाओं की तस्वीर लेने की प्रक्रिया) किया गया है और वह ठीक हैं। उन्होंने बताया कि अभिनेता होश में हैं और बात कर रहे हैं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विवेक रजनीकांत, थलपति विजय, विक्रम और धनुष जैसे स्टार्स के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। वह कुछ फिल्मों में मुख्य कलाकार के तौर पर भी नजर आए और पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने में भी वह सक्रिय रहे हैं।  इधर, अभिनेता के बीमार पड़ने के बाद उनके फैंस जल्द स्वस्थ होने को लेकर कामना कर रहे हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

पूरे देश मे इस समय कोरोना कहर बरपा रहा है। इससे बचने के लिए एक तरफ लोग कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ वैक्सीन लगवा रहे हैं। इसी क्रम में विवेक ने भी 15 अप्रैल को कोरोना वैक्सीन लगवाई थी। बता दें कि विवेक अपने दोस्त के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि वो सरकारी अस्पताल में क्यों वैक्सीन ले रहे हैं।

उन्होंने बताया था कि ‘सरकारी अस्पताल में हर वर्ग के लोग पहुंचते हैं। इसकी पहुंच ज्यादा लोगों तक है। कोविड वैक्सीन सही है। इसको लगवाने के बाद आप बीमार नहीं पड़ेंगे। इसे लगवाने के बाद काफी हद तक खतरा कम हो जायेगा। 15 अप्रैल को विवेक ने वैक्सीन लगवाई और 16 अप्रैल को सीने में दर्द के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है। डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में उनका इलाज चल रहा है|

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।