फुटबॉल गोल करने से चूके विराट कोहली पोस्ट हुई वायरल.

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का फुटबॉल प्रेम किसी से छिपा नहीं हैं। समय मिलने पर विराट इस खेल में भी हाथ आजमा लेते हैं। विराट ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। यहां कोहली ने एक ऐसी किक मारी, जो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गई। कोहली ने इस तरह की किक को मारने का चैलेंज भी लोगों को दिया है। उन्होंने इसका नाम ‘एक्सीडेंटल क्रॉसबार चैलेंज’ रखा है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

विराट ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने गोल दागने की कोशिश की, लेकिन किक मारने के बाद बॉल गोल पोस्ट के ऊपरी खंभे से टकराकर दूसरी तरफ चली गई। जब भारतीय कप्तान गोल करने में नाकाम हुए तो उन्होंने शर्माते हुए हाथों से अपना चेहरा छिपा लिया। यहां उनका यह रिएक्शन भी काफी वायरल हो गया।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।