Cricket News – जब ‘भारत माता की जय’ बोलते नजर आए डेविड वॉर्नर, वीडियो हो गया वायरल |

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर टीम के साथ वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं गए हैं। वॉर्नर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में ही अपने परिवार के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले वॉर्नर को इंडियन फिल्मों से भी काफी प्यार है, यही वजह है कि वह आए दिन भारतीय फिल्मों के सीन में ऐप के जरिए अपनी शकल डालकर उन्हें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। उन्होंने एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में डेविड वॉर्नर चिल्लाकर भारत माता की जय कहते हुए नजर आ रहे हैं।

डेविड वॉर्नर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘यह मेरा फेवरेट है, आपका फेवरेट कौन सा है?’ डेविड वॉर्नर ने रणवीर सिंह से लेकर प्रभाष तक तमाम सुपर स्टार की फिल्मों के सीन को खुद से जोड़कर शेयर किए हैं। वॉर्नर की क्रिकेट प्रोफाइल के बारे में बात की जाए, तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुल 86 टेस्ट, 128 वनडे इंटरनेशनल और 81 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वॉर्नर के खाते में 7311 टेस्ट, 5455 वनडे और 2265 टी20 इंटरनेशनल रन दर्ज हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वॉर्नर सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए खेलते हैं। आईपीएल 2021 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया गया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।