Indore News – इंदौर में बनेगा और एक 100 बिस्तरों का अस्पताल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
NDIYfU y== cuz fUe ;˜tN... Rk=tih bü yôv;t˜tü fUe nt˜; cgtk fUh;e gn ;ôJeh ni YfU fUtuhtult mkf{Urb; fUe> ;ceg; rcdz ath yôv;t˜ CxfUlu fUu ct= Ce fUné cuz lné rb˜t> :fU nthfUh bhes mwvh ôvuNr˜xe yôv;t˜ výka dgt ˜urfUl Jntk Ce Jurxkd rb˜e> ytrFh bhes dtz VUtuxtu ŒVUw¨ atihrmgt ytNw

इंदौर। अब 5 नंबर विधानसभा में भी 100 बिस्तरों का अस्पताल बनाया जाएगा, जहां सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इसको मंजूरी देकर जगह ढूंढने के लिए कहा है, लेकिन इसके पहले ही अस्पताल के लिए स्टाफ की मंजूरी भी दे दी है। इसमें 11 डॉक्टरों सहित 28 नर्स, वार्ड बॉय और अन्य स्टॉफ की नियुक्ति की घोषणा भी कर दी गई है।
इसके पहले बाणगंगा क्षेत्र में भी 30 बिस्तरों के अस्पताल को 100 करने की घोषणा मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री कर चुके हैं। विधायक महेन्द्र हार्डिया जब स्वास्थ्य राज्य मंत्री थे तब से अपने क्षेत्र में इस प्रकार के अस्पताल के लिए प्रयासरत थे, लेकिन बात नहीं बनी। कांग्रेस सरकार में अस्पताल की घोषणा तो हुई, लेकिन इसे राऊ विधानसभा के लिए घोषित कर दिया गया। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से हार्डिया फिर से अस्पताल की फाइल मंजूर कराने में लगे थे। अब जाकर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने 100 बिस्तरों के अस्पताल की मंजूरी दे दी है। यह अस्पताल कहां बनेगा, इसके लिए स्थान का चयन होना बाकी है। फिलहाल खजराना गांव, मित्र बंधु नगर और एमआर 10 के पास जगह देखी जा रही है, जहां अस्पताल बनाया जा सके। जगह को लेकर आज से विधायक हार्डिया और अधिकारियों द्वारा दौरा किया जाएगा। जगह मिलते ही सरकार की ओर से बिल्डिंग के लिए फंड जारी किया जाएगा।

ये पद रहेंगे अस्पताल में
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अस्पताल बनने के पहले ही यहां 28 पदों की मंजूरी दे दी है। इनमें चिकित्सा विशेषज्ञ, शल्य क्रिया, स्त्री रोग, शिशु रोग, निश्चेतना, नेत्र रोग, अस्थि रोग, दंत शल्य चिकित्सक सहित अधिकांश डॉक्टर रहेंगे। वहीं अस्पताल में पैथोलॉजी विशेष्य की नियुक्ति भी की जाएगी। इसके साथ ही नर्सिंग स्टाफ, वार्ड बॉय, लेबोरेटरी अटेंडेंट, ओटी अटेंडेंट सहित कई पदों की मंजूरी दे दी गई है। फिलहाल अस्पताल में 28 श्रेणी के 87 पद रहेंगे।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।