Bollywood News – Raj Kundra Case: एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने पोर्नोग्राफी मामले में किया बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘कई बड़े लोग हैं शामिल’

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Bollywood News. सॉफ्ट पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बीच मॉडल और एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ उर्फ वंदना तिवारी ने अपना बयान जारी किया है. उन्होंने अपने बयान में मुंबई पुलिस को गहराई से जांच करने के लिए कहा है. वे अपने बयान में पोर्नोग्राफी से जुड़े हाई-प्रोफाइल लोगों के बारे में बात कर रही हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गहना ने अपने स्टेटमेंट में कहा, ‘कानून अपना काम करेगा. हमें मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें इरोटिक या बोल्ड कंटेंट के साथ पोर्न को नहीं मिलाना चाहिए. हमने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस दुनिया की सबसे अच्छी फोर्स है. आखिर में कोर्ट ही तय करेगा कि असली अपराधी कौन हैं और गिरफ्तार हुए आरोपियों में से किनका इस्तेमाल दूसरों ने किया था.’

राज कुंद्रा का नाम लिए बगैर स्टेटमेंट में आगे कहा गया है, ‘हम अब और कमेंट नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि गहना इन्हीं मामलों में जमानत पर हैं और वे अपने खुद को बचाने के अधिकार को कमजोर या पूर्वाग्रह का शिकार बनने नहीं देना चाहतीं. हालांकि, पुलिस को गहराई से जांच करनी चाहिए, क्योंकि अमीरों और मशहूर लोगों की दुनिया के कई लोग इसमें शामिल हैं.’

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फरवरी में गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने इसी ऑनलाइन पोर्नोग्राफी के मामले में गिरफ्तार किया था. बता दें कि गहना ‘मिस एशिया बिकिनी विनर’ रह चुकी हैं. वे ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ में काम कर चुकी हैं. इसके अलावा, उन्होंने हिन्दी और तेलुगु फिल्मों और विज्ञापनों में भी काम किया है.

मुंबई पुलिस ने सोमवार (19 जुलाई) की देर रात कुंद्रा को अश्लील कंटेंट बनाने और उसे मोबाइल एप्लिकेशन के जरिये प्रकाशित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. इस अचानक गिरफ्तारी ने बॉलीवुड को चौंका दिया है, जो पिछले एक साल से ड्रग्स मामले की जांच के दायरे में है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।