Indore News – पत्रकारिता पर प्रहार – मीडिया समूह दैनिक भास्कर पर आयकर विभाग का छापा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

पत्रकारिता पर प्रहार : मीडिया समूह दैनिक भास्कर पर आयकर विभाग का छापा

इंदौर. देश के बड़े मीडिया समूह दैनिक भास्कर पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसियों ने इंदौर, भोपाल, जयपुर, नोएडा सहित देशभर के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की. आयकर विभाग की छापेमारी में 800 से अधिक आयकर अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हैं. दैनिक भास्कर के मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और राजस्थान के कार्यालयों में आयकर विभाग की टीम मौजूद है.

वहीं, समूह के निदेशकों के आवास पर भी आयकर विभाग की टीम पहुंची है. आयकर विभाग की छापेमारी का असर जयपुर प्रदेश मुख्यालय पर भी है. अल सुबह दैनिक भास्कर के जयपुर मुख्यालय पर 30 से अधिक आयकर विभाग के अधिकारी और पुलिसकर्मी पहुंचे हैं दैनिक भास्कर समूह पर हुई इस कार्रवाई से देशभर में प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है,

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लिखा कि, पत्रकारिता पर मोदी का प्रहार मोदी शाह का एकमात्र हथियार IT,ED CBI मुझे विश्वास है अग्रवाल बंधू डरेंगे नहीं वहीं कांग्रेस के ट्वीट कर कहा कि, ये है कायर सत्ता का क्रूर चेहरा ये है डरी हुई सत्ता की असलियता दैनिक भास्कर पर आयकर विभाग के छापे प्रेस की आजादी पर हमला है। ये हमला आपके घरों तक पहुंचेगा इसलिए हम कहते हैं कि आवाज उठाओ इस कायर सत्ता के खिलाफ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार में प्रजातंत्र के चौथे स्तंभ को बचाने का सच को रोकने का काम शुरू से ही किया जा रहा है. अभी पेगासस जासूसी मामले में भी कई मीडिया संस्थान व उससे जुड़े लोग बड़ी संख्या में निशाने पर रहे है और अब सरकार को निरंतर पोल खोल रहे।

राज्यसभा सांसद विवेक कहा कि दैनिक भास्कर में आयकर विभाग की कार्यवाही प्रेस की आजादी पेडा डाटेक्ट हमला है। प्रजातंत्र के मूल भवन के विपरीत इसका पूरी ताकत से विरोध करेंगे। संसद में और पब्लिक में  | इससे प्रजातंत्र कमजोर होता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।