"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
SHARE
इंदौर में मेट्रो का काम अगस्त से होगा शुरू
Indore News. इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने अपोलो टावर स्थित मेट्रो ट्रेन कार्पोरेशन के कार्यालय पहुँचकर कार्यों की समीक्षा की। बैठक में निर्माण कार्य प्रारंभ होने में आ रही विभिन्न बाधाओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर मनीष सिंह ने बैठक में विभिन्न मुद्दों का निराकरण किया। कलेक्टर सिंह ने कहा कि मेट्रो ट्रेन की प्लानिंग संबंधी अधिकांश कार्य पूर्ण है और आगामी अगस्त माह से निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाना चाहिए। बैठक में मेट्रो कॉपोर्रेशन भोपाल के गौतम सिंह, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ विवेक श्रोत्रिय, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सहित, एडीएम पवन जैन एवं अभय बेड़ेकर तथा संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से मेट्रो ट्रेन के मार्ग में आ रही भूमि संबंधी दिक्कतों पर विचार किया गया।
बैठक में मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट से जुड़े सभी अधिकारी उपस्थित हुए। मेट्रो ट्रेन के संबंध में कमिश्नर कार्यालय में हुई पिछली बैठक में कलेक्टर मनीष सिंह ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई थी कि मेट्रो ट्रेन से सम्बंधित अधिकारी इंदौर में बैठ नहीं रहे हैं। और न ही उनका कार्यालय व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है। कलेक्टर द्वारा जतायी गई अप्रसन्नता के बाद मेट्रो ट्रेन कॉर्पोरेशन का इंदौर में अपोलो टावर स्थित कॉरपोरेट ऑफिस प्रारंभ हो गया है और यहाँ सभी संबंधित अधिकारियों ने अपनी कार्यालयीन गतिविधियां प्रारंभ कर दी हैं। आज की बैठक में यूरोप से आए प्रोजेक्ट डायरेक्टर सिमोन फरी भी शामिल हुए। कलेक्टर मनीष सिंह ने इनसे पृथक से चर्चा की और कार्यों की मॉनिटरिंग सतत करने तथा कार्ययोजना को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati)
(भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381)
"दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं।
हम क्यों अलग हैं?
बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है।
हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।