MP News – पटवारियों की हड़ताल जारी, 3 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक काम पर नहीं लौटेंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read
 
गांव के सरपंच भी पटवारियों के साथ हड़ताल में शामिल
MP News: 10 अगस्त से जिले में पटवारियों की कलम बंद हड़ताल जारी है। पूरे प्रदेश में चल रही कलम बंद हड़ताल में 7th pay commission के लिए पटवारी संघ का भी आक्रोश जमकर देखने को मिल रहा है। जिस समय पूरा प्रदेश और कहीं ज्यादा चंबल संभाग में आई हुई बाढ़ के बाद चंबल से सटे निचले इलाकों का बुरा हाल देखने को मिल रहा है, किसानों की फसलें नष्ट हो गई घर बह गए पशु बह गए है, खाने के लिए अन्न नहीं है, ऐसे में सरकार से आने वाली मदद जो पटवारियों के माध्यम से गांव वालों तक पहुंचाई जाती है वह इस समय पूर्ण रूप से बंद है।
अगर बात की जाए पटवारियों की तो उन्होंने सरकार के सामने 3 सूत्रीय मांग रखी हैं, जिनमें पटवारियों का वेतनमान बढ़ाए जाने को लेकर मांग की जा रही है फिलहाल 2400 ग्रेड पे पर पटवारी कार्य कर रहे हैं जबकि उनकी तरफ से इसे 2800 ग्रेड पे की जाने की मांग है, दूसरी और तीसरी मांग में CPCT परीक्षा संबंधी नियमों को खत्म करने की बात कही गई है वाह गृह जिले में पदस्थापना को लेकर पटवारी हड़ताल में शामिल नज़र आये।
पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष कपूर सिंह यादव के अनुसार प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों को लेकर विचार करने के लिए समय मांगा है। और हड़ताल खत्म कर काम पर वापस जाने के लिए कहा है। लेकिन फिलहाल मांगे पूरी होने तक काम पर यह वापस नही लौटेंगे। इस हड़ताल के चलते आज मुरैना पटवारियों की हड़ताल में पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह व मुरैना के विधायक राकेश मावली ने पटवारियों को आश्वासन दिया की वह इन तीन सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से बात करेंगे। जयवर्धन सिंह ने पटवारियों से कहा आपको निराश होने की जरूरत नहीं है हम और पूरे प्रदेश की कांग्रेस आपके साथ हैं।
इस हड़ताल में एक नया मोड़ तब देखने को मिला जब गांव के सरपंच भी पटवारियों की इस हड़ताल में शामिल हो गए। लेकिन सरकार और पटवारियों के बीच चल रहे इस विवाद के कारण आम जनता को जो परेशानी उठानी पड़ रही है आखिर उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।