Bollywood News – सलमान के हक में कोर्ट का फैसला, ‘हिट & रनं’ केस पर बने गेम ‘सेलमोन भोई’ पर बैन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Bollywood News. बॉलीवुड स्टार सलमान खान को मुंबई सिविल कोर्ट कोर्ट ने राहत दी है. ‘सेलमोन भोई’ (Selmon Bhoi) नामक एक ऑनलाइन मोबाइल गेम पर कोर्ट ने अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी है. इस गेम के खिलाफ बॉलीवुड के भाईजान कोर्ट पहुंच गए थे. मुंबई सिविल कोर्ट के न्यायाधीश के. एम. जायसवाल ने इस गेम पर पाबंदी लगाने का फैसला किया है.

दरअसल, ये गेम सलमान खान के ‘हिट एंड रन’ वाले मामलों के आधार पर तैयार किया गया है. इस गेम का नाम भी सलमान खान के नाम से जोड़कर बनाया गया है. सलमान के फैंस उन्हें सलमान भाई कहकर बुलाते हैं और इस गेम को बनाने वाले ने इसका नाम ‘सेलमोन भोई’ (Selmon Bhoi) रखा था.

एक्टर का आरोप था कि इससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है. एक्टर के वकील की दलीलों को सुनने के बाद जज ने इस गेम पर तुरंत रोक लगाने का आदेश जारी कर दिए. कोर्ट ने गेम बनाने वाली कंपनी पैरोडी स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों को गेम और एक्टर से जुड़ी किसी भी सामग्री के प्रसार, उसे पेश करने, पुनः पेश करने और फिर से बनाने पर पाबंदी लगा दी है.

कोर्ट ने गेम के निर्माताओं को गूगल प्ले स्टोर तथा अन्य मंचों से गेम को तत्काल हटाने का भी निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा कि गेम और उसकी तस्वीरों को देखकर ये लगता है कि यह वादी यानी सलमान खान की पहचान से मिलती हैं और उससे जुड़े हिट एंड रन मामले से संबंधित हैं. कोर्ट ने कहा कि एक्टर ने कभी इस गेम के लिए अपनी सहमति नहीं दी.

आदेश में कहा गया है ‘जब वादी (सलमान खान) ने इस गेम के निर्माण के लिए अपनी सहमति नहीं दी तो ऐसे में मेकर्स ने उनकी निजता के अधिकार का निश्चित तौर पर हनन किया है और उनकी छवि को भी नुकसान पहुंचाया है. कोर्ट ने कहा कि गेम के निर्माताओं ने सलमान खान की पहचान और लोकप्रियता का आर्थिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।