Bollywood News – शादी के बाद Nick Jonas से क्या सीखा, जानिए Priyanka Chopra ने क्या जवाब दिया

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जल्द ही अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द मैट्रिक्स 4’ (The Matrix 4) में नजर आएंगी. इस बीच उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है. प्रियंका अपनी मैरिड लाइफ से बेहद खुश हैं और उन्होंने अपनी शादीशुदा ज़िंदगी से जुड़े कई राज़ खोले हैं. प्रियंका ने 2018 में अमेरिकन सिंगर निक जोनस से धूमधाम से शादी की है.

प्रियंका ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘एक चीज़ जो शादी के बाद मैंने सीखी वो ये है कि मुझे ऐसा पार्टनर मिला है जो मेरे काम को तवज्जो देता है और उसे समझता है. मुझे ये देखना अच्छा लगता है कि निक मेरे अपने करियर के अचीवमेंट्स को बराबरी पर रखते हैं औ ये भली भांति जानते हैं कि मुझे कहां जाना है और मेरी चॉइस क्या हैं.उनके लिए ये सब बेहद मायने रखता है और उन्हें पाने से पहले मुझे नहीं पता था कि मुझे एक चीयरलीडर चाहिए था. काम के अलावा मेरे लिए जो चीज़ सबसे ज्यादा मायने रखती है वो है मेरा परिवार . मेरा परिवार तब से मेरे साथ चट्टान की तरह खड़ा हुआ है जब मैं 17 साल की थी और मैं नहीं जानती थी कि मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए जो ये समझे कि मैंने कितनी कड़ी मेहनत करते हुए अपना करियर खड़ा किया है. ये देखकर बहुत अच्छा लगता है कि मेरे पास एक ऐसा पार्टनर है जो इस बात को अहमियत देता है.’
प्रियंका ने निक की तारीफ करते हुए कहा कि निक ने उन्हें जीवन में शांत रहना सिखाया है. पहले वो किसी के कुछ कहने से परेशान हो जाया करती थीं. लेकिन अब परेशानियों को वह शांत तरीके से डील करने लगी हैं. उधर, एक इंटरव्यू में निक ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा था कि प्रियंका ने उन्हें लाइफ की गति कुछ धीमी करने का पाठ पढ़ाया. उन्होंने कहा, कई बार हाई गियर लगाने से पहले हमें स्पीड धीमी करनी पड़ती है. साथ ही उन्होंने प्रियंका से ये भी सीखा कि जो हो रहा है उसे फ्लो के साथ करते चलो और ज्यादा लोड ना लो.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।