जनवरी से अब तक साढ़े 45 हजार घरों का सर्वे कर चुके हैं
डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या को देख मलेरिया विभाग का मैदानी अमला सिर्फ वहां सर्वे कर रहा, जिन इलाकों से मरीज मिले। अन्य इलाकों में सर्वे नहीं करा रहा। जनवरी से अब तक 45 हजार 500 घरों का सर्वे हुआ। इनमें से 938 जगह डेंगू का लार्वा मिला। अधिकारियों के मुताबिक हर महीने 10 से 12 हजार घरों का सर्वेे कर रहे। मलेरिया शाखा में 50-60 कर्मचारी हैं। कई को सीएमएचओ, सिविल सर्जन और अन्य जगह अटैच कर रखा है। मैदान में काम करने के बजाय सभी कर्मचारी बाबू का काम कर रहे हैं। एमजीएम मे डेंगू के सैंपलों की संख्या 30 गुना बढ़ गई है।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में जल्द होगी डेंगू के स्ट्रेन की जांच
एमजीएम मेडिकल कालेज में अभी डेंगू के वायरस की जांच के लिए एलाइजा टेस्ट किया जा रहा है। मेडिकल कालेज की माइक्राेबायलाजी विभाग की एचओडी डा. अनीता मूथा के मुताबिक अभी हर रोज हमारे पास शाम तक जितने भी डेंगू के सैम्पल आ रहे है। उनकी जांच करने के बाद रात तक सीएमएचओ को सूचना दे रहे है। मरीज को एक दिन बाद डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिल रही है। हम जल्द ही डेंगू के स्ट्रैन की जांच कॉलेज में मौजूद पीसीआर मशीन में करेगें। अभी हमारी लैब में 92 सैम्पल की एक साथ जांच की सुविधा हैं
डेंगू का वायरस से बचने के लिए रखे सावधानी
– सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करे।
– पूरे बदन ढके हुए कपड़े पहने।
– अपने आसपास कही भी पानी जमा न हाेने दे।
-घरों में रखे कूलर, टंकी या अन्य जगह जहां पानी सात दिन से ज्यादा समय के लिए इकटठा रहे, उसे सप्ताह में एक बार उसे खाली कर सफाई करे।
-मच्छररोधक दवाओं का उपयोग करे।


