Indore News. शहर में 30 लाख से अधिक आबादी होने के बावजूद 5 लाख 87 हजार संपत्ति कर खाते पर अब नगर निगम में एक तरह से प्रश्न चिन्ह लगा है। इसको लेकर जहां एक और संपत्तियों का सर्वे भी हो सकता है। वहीं 29 गांव पर अधिक फोकस नगर निगम द्वारा इन दिनों किया जा रहा है।
जलकर खाते 2 लाख 72 हजार होने से भी चिंतित है क्योंकि आबादी के अनुसार और बढ़ते शहर के बावजूद संपत्ति कर और जलकर खातों में इजाफा नहीं हो रहा है। इसके विपरीत निगम द्वारा जो पहले सर्वे हुआ था वह भी कई वर्ष पहले होने के बाद कई कॉलोनी या नई बस गई तो वहां पर अभी तक जांच नहीं हुई है। इसमें नगर निगम द्वारा सबसे अधिक ध्यान इन दिनों 29 गांव शामिल हुए वहां पर ध्यान दिया जा रहा है जहां 2014 -15 के बाद डायवर्शन को लेकर भी इस ओर सर्वे किया जा रहा
तो बिल कलेक्टर व सहायक राजस्व अधिकारी को भी निर्देश मिले हैं। अब एक बार फिर से संपत्तियों का भी सर्वे हो सकता है। तो दूसरी ओर अभी तक बड़े बकायेदारों को 351 से अधिक नोटिस भेजे उसमें से 150 नोटिस तामिल हुए हैं जिनसे वसूली का काम भी लगातार चल रहा है। बीते कुछ वर्षों से शहर फैला जरूर है लेकिन संपत्ति कर व जलकर खातों में इजाफा नहीं होने के कारण इसकी भी जांच के लिए प्रत्येक वार्ड के अनुसार बिल कलेक्टर को भी निर्देश मिल रहे हैं।
राजस्व अपर आयुक्त भव्या मित्तल ने बताया कि 29 गांव पर अधिक फोकस किया जा रहा है जहां 2014-15 के बाद डायवर्सन की भी जांच हो रही है तो दूसरी और आबादी के अनुसार संपत्तिकर और जलकर के खाते बेहद कम है। इसको लेकर भी बिल कलेक्टर से लेकर सहायक राजस्व अधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में जांच के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।


