Indore News – पहले सोच समझ कर डांस,अब माफ़ी, रसोमा चौराहे पर डांस करने वाली युवती ने पुलिस से मांगी माफी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Dansing Girls. कल डांस का वीडियो वायरल होने वाली युवती श्रेया कालरा यातायात डीएसपी उमाकांत चौधरी के दफ्तर पहुंची। यहां पर उन्होंने मीडिया के सामने माफी मांगी और चालान भी भरा। श्रेया ने ट्रैफिक पुलिस से कहा कि आगे से वे इस तरह की गलती नहीं करेंगी। वे मानती हैं कि उनसे गलती हुई है, हालांकि उनका मकसद नियमों का उल्लंघन करना नहीं था। बल्कि वे लोगों को यातायात के लिए जागरूक करना चाहती थीं। अब वे यातायात विभाग के साथ मिलकर व परमिशन लेकर लोगों में ट्रैफिक के नियमों को लेकर जागरूकता फैलाएंगी।

 
दरअसल, तीन दिन पहले रसोमा चौराहे पर मॉडल श्रेया कालरा ने इंटरनेट मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल करते हुए यातायात नियमों के पालन करने की अपील की, लेकिन पुलिस ने इसे पब्लिसिटी स्टंट माना। इसको लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वायरल वीडियो पर कहा था कि युवती की भावना जो भी हो लेकिन तरीका गलत है। ऐसी हरकतें आगे न हों इसलिए ट्रैफिक नियमों के तहत कार्रवाई की जाए। इसके बाद पुलिस ने श्रेया का पता लगाया और उसके खिलाफ विजयनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने नियमों के उल्लंघन की धारा के तहत कार्रवाई की।

पुराना है युवक का स्टंट करता वीडियो

श्रेया के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद उसी स्थान पर युवका का स्टंट करते हुए वीडियो गुरुवार को अचानक वायरल हो गया। श्रेया ने बताया कि वह उस युवक को नहीं पहचानती है। युवक का वीडियो भी बहुत पुराना है। डीएसपी उमाकांत चौधरी का कहना है कि युवक का पता लगा रहे हैं। युवक पर भी नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।