MP News – दुखद हादसे : डूबने से 11 की मौत, 4 बच्चों समेत 7 लोगों ने गणेश विसर्जन के दौरान गंवाई जान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Mp News. मध्य प्रदेश में रविवार को डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई. इनमें से 7 बच्चे हैं.  भिंड-सतना में 4-4, राजगढ़-छिंदवाड़ा-गुना में 1-1 की डूबने से मौत हुई. गणेश विसर्जन के दौरान भिंड में मरने वाले चारों बच्चे हैं. सतना में तालाब में नहाने उतरे 3 बच्चों की जान चली गई. प्रशासन ने सभी के शव जब्त कर परिजनों को सौंप दिए. भिंड में हुए हादसे पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर दुख जताया. उन्होंने लिखा – ‘भिंड जिले के मेहगांव में गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से चार बच्चों के दुःखद निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है वे सभी दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें.’

हादसों पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया – ‘मध्यप्रदेश में गणेश विसर्जन के दौरान भिंड, छिन्दवाड़ा, सतना, गुना जिले में हुए हादसे में कई लोगों की मौत की दुखद जानकारी मिली है. सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से यह दुखद हादसे हुए हैं. हर वर्ष दावे तो बड़े- बड़े किए जाते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, गोताखोरों के अभाव में इस तरह के दुखद हादसे होते हैं. पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदनाएं. सरकार पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करे.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।