Indore News – इंदौर में विद्युत विभाग की लापरवाही से बर्बाद हो रही है बिजली

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. इन दिनों बिजली विभाग की लापरवाही और कारस्तानियां लगातार सामने आ रही है। उनकी इन्हीं कारस्तानी और लापरवाही का खामियाजा कई बार उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ता है। त्योहार के चलते घोषित और अघोषित विद्युत कटौती तो जारी है ही इसके अलावा कहीं दिन में लाइट रोशन है तो सड़क चौड़ीकरण मार्ग पर पोल शिफ्टिंग के चलते अस्थाई रूप से जो बिजली की व्यवस्था की गई वहां भी दिन में लाइट बंद करना भूल गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बड़ा गणपति से कृष्णपुरा छात्री के बीच सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण के चलते निर्माण कार्य ढहाए जा रहे हैं तो नई डीपी और पोल स्थापित करने का काम भी चल रहा है। इस काम के चलते अस्थाई रूप से कई जगह हैलोजन लगाए गए हैं। रात में तो ठीक है, लेकिन यह हैलोजन दिन में भी जल रहे हैं।
बिजली विभाग के लापरवाह कर्मचारियों की वजह से इन्हें सुबह बंद करना भूला जा रहा है। ऐसा नहीं है बिजली विभाग के कर्मचारियों तक भी यह बात नहीं जा रही है निश्चित रूप से जागरूक नागरिक यह बात पहुंच रहे हैं इसके अलावा जिन्हें इसे बंद, चालू करने की जिम्मेदारी दी है उनकी जानकारी में भी यह बात है, लेकिन पता नहीं क्यों दिन में भी इन्हें बंद नहीं किया जा रहा है। बहरहाल जो भी हो इस प्रकार अनावश्यक बिजली जलने के कारण और इसकी खपत होने के कारण आने वाले समय में बिजली की आपूर्ति पर इस लापरवाही का असर पड़ सकता है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।