लसूड़िया थाना इलाके में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. महालक्ष्मी नगर इलाके में स्थित एमआर-04 रोड पर एक फ्लैट में एक युवक की खून से सनी उसी के बिस्तर पर लाश मिली. घटना के बाद मृतक के दोस्त ने पुलिस को जो कहानी बताई, वह कई सवाल खड़े कर रही है और उस पर आसानी से भरोसा कर पाना आसान नहीं है.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक़ मृतक के दोस्त ने अब तक पूछताछ में यह बताया है कि रात करीब दो बजे के लगभग जब सभी दोस्त पार्टी कर लौट रहे थे, ठीक उसी वक़्त रस्ते में एक युवती और दो युवक मिले. युवती ने मृतक देवांशु मिश्रा को शारीरिक संबंध के लिए प्रलोभन दिया.
देवांशु जब वह रुका तो कुछ युवकों ने चाकू से हमला बोल दिया. हमले में घायल देवांशु को उसका दोस्त सतीश घर ले आया और दूसरे कमरे में सुला दिया. हालांकि सुबह देवांशु अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला.दरअसल घटना लसूड़िया थाना इलाके में स्थित एमआर-04 रोड पर स्थित एक बिल्डिंग की है.
इस बिल्डिंग की दुसरी मंजिल पर सतीश और देवांशु अपने दोस्तों के साथ किराये पर रहते थे. बुधवार रात देवांशु और सतीश, जितेंद्र, हेमराज, और मोहित पार्टी करने गए थे. पार्टी के बाद जितेंद्र, मोहित और हेमराज को पहले छोड़ दिया. उसके बाद सतीश और देवांशु घर जा रहे थे. इसी दौरान रस्ते में एक बाइक पर आये दो युवक-युवती ने ओवरटेक किया और आगे आकर बाइक रोक ली. युवती ने शारीरिक संबंध बनाने को कहा.
इसी दौरान अचानक बहस हुई और युवती के साथ आये युवको ने देवांशु पर चाकू से हमला बोल दिया. इसके बाद उसके दोस्त सतीश ने और अधिक लापरवाह रवैया अपनाते हुए देवांशु को घायल अवस्था ने घर पर जाकर कमरे में सुला दिया. सुबह के वक़्त जब सतीश ने उसे देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी.
दोस्त सतीश का दावा है कि अत्यधिक खून बहने से मौत हुई है ,जबकि मृतक के कमरे में अत्यधिक रक्त स्त्राव नहीं था लेकिन शरीर पर चोट के निशान जरूर थे. देवांशु का कुछ माह पूर्व ही विवाह हुआ था. वह नौकरी के सिलसिले में इंदौर में रहता था जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते थे. वह मूलतः रीवा का रहने वाला था.


