Indore News – सुपर कॉरिडोर के पास जमीन अधिग्रहण के लिए भेजे नोटिस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

विकास प्राधिकरण ने शिविर भी लगाए, लेकिन जमीन मालिकों ने नहीं ली रुचि

Indore IDA News. सुपर कॉरिडोर के समीप योजना क्रमांक 166, 151 और 169- बी के किसानों व जमीन मालिकों से अनुबंध के लिए विकास प्राधिकरण ने शिविर भी लगाए। इसमें बड़े पैमाने पर जहां किसान व जमीन मालिकों ने रुचि ली तो कुछ ऐसे भी हैं जो जमीन देने को तैयार नहीं है। इसके लिए विकास प्राधिकरण ने अंतिम नोटिस भेजे हैं।
यहां जमीन अनुबंध के लिए तकरीबन 54 भू धारक व किसान जमीन देने के इच्छुक नहीं है जिसको लेकर फिर से अंतिम प्रयास किया गया है और यह भी बताया गया है कि यदि आसानी से जमीन नहीं देते हैं तो भू अर्जन की कार्रवाई होगी। तकरीबन 32 बीघा जमीन कैंप के माध्यम से मिली है, जिसमें किसान व जमीन मालिकों से अनुबंध की कार्रवाई चल रही है। अब अनिवार्य रूप से भू अर्जन की कार्रवाई होना है जिसके लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं। इन तीनों योजना में लगभग 650 के आसपास भूखंड है और कुल 700 हेक्टेयर जमीन पर योजना को विकसित किया जा रहा है। किसानों को योजना क्रमांक 151 में 20 प्रतिशत जमीन विकसित करके भूखंड देंगे। योजना 166 में 31.85 प्रतिशत जमीन विकसित करके देंगे तथा योजना क्रमांक 169-बी में 29.50प्रतिशत जमीन विकसित करके दी जाएगी। इन तीनों प्रमुख योजनाओं के लिए अब किसानों के साथ-साथ जमीन मालिकों को भी अंतिम अवसर दिया जा रहा है। फिर जिला प्रशासन के साथ मिलकर भू अर्जन की कार्रवाई होगी। अब अंतिम नोटिस देने के साथ ही किसानों को मौका भी दिया जा रहा है। वही अनुबंध की कार्रवाई भी चल रही है। विकास प्राधिकरण सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि यहां बड़े पैमाने पर किसानों ने अनुबंध की सहमति दी है। इन तीनों प्रमुख योजनाओं के लिए अलग शिविर भी लगाया गया था। फिर भी कुछ भू-धारक जमीन देने को तैयार नहीं है उन्हें अंतिम अवसर देने के लिए नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके बाद भू-अर्जन की कार्रवाई हो सकती है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।