Crime News Indore – इंदौर में सट्टेबाजों पर पुलिस की कार्रवाई, ऑनलाइन फन गेमिंग से सट्टा चला रहे 3 को किया गिरफ्तार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore Crime News.इंदौर में जुए-सट्टे के अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई होने के बाद अब ऑनलाइन सट्टा जोरों पर चलने लगा है। इसकी जद में कई लोग आ रहे हैं और लालच में पड़ रहे हैं। इंदौर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के ऐसे ही गिरोह को पकड़ा है जो ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से सट्टा चला रहे थे।

दरअसल ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से सट्टे को लेकर इंदौर पुलिस के पास शिकायतें पहुंच रही थी। पुलिस इसको लेकर योजना बनाती लेकिन आरोपियों को पकडऩे में कामयाबी नहीं मिलती। इस पर इंदौर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र एवं डीआईजी मनीष कपूरिया ने शहर में अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा ऑनलाइन गेमिंग एप के माध्यम से जुआ सट्टा खेलने व संचालित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद तेजाजी नगर पुलिस थाने की टीम बनाई गई।

ऑनलाइन एप पर लगा रहे थे हार-जीत का दांव
पुलिस टीम ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। बुधवार को सूचना मिली कि लिंबोदी गेट के पास 4 लोग ऑनलाइन एप पर रुपयों की हार जीत का दांव लगाया जा रहा है। ऑनलाइन सट्टा चल रहा है। पुलिस ने दबिश दी तो आरोपी रुपसिंह उर्फ रुपा पिता उमराव (40) निवासी कैलोद करताल इंदौर, सुभाष जाटव पिता मुकेश जाटव (35) निवासी निहालपुर मुंडी , गजेन्द्र मकवाना पिता मोहनलाल मकवाना (40) निवासी हरिओम नगर इंदौर एवं सिद्धार्थ शर्मा पिता बृजकिशोर शर्मा (30) निवासी इटारसी  को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से  42400 रुपए नकद, 4 मोबाइल तथा 4 मोटरसाइकल, एक बैग जब्त किया है जिसकी कुल कीमत तीन लाख रुपए है। एक हिसाब की डायरी भी मिली है जिसमें लाखों रुपए के लेनदेन का हिसाब है।  पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले मुख्य सरगना व अन्य लोगों का पता चला। इस पर राहुल चौरसिया निवासी इंदौर की जानकारी मिली। वही ऑनलाइन सट्टा संचालित करवाता है और हिसाब किताब के कलेक्शन का रुपया भी उसको दिया जाता है। पुलिस ने आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। इस मामले को लेकर पुलिस सघन पूछताछ कर रही है ताकि अन्य आरोपियों का पता चल सके।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।