MP News – MP में निवेशकों से धोखाधड़ी मामले में सहारा इंडिया पर एक और बड़ी कार्रवाई, रेक्टर मैनेजर से 3 दिन में मांगा जवाब

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भोपाल । मध्य प्रदेश में निवेशकों से धोखाधड़ी मामले में सहारा इंडिया पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मंदसौर कलेक्टर द्वारा संपत्ति कुर्क करने के आदेश के बाद अब दतिया कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है।दतिया के अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुभाग ने सहारा इंडिया के रेक्टर मैनेजर को कलेक्टर के सामने उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। 

अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुभाग दतिया ऋषि कुमार सिंघई ने सहारा इंडिया कार्यालय के रेक्टर मैनेजर को भेजे गए पत्र में निर्देश दिए है कि कलेक्टर (Datia Cllector) एवं जिला दण्डाधिकारी दतिया के समक्ष उपस्थित होकर अपना जबाव तीन दिवस में प्रस्तुत करें। जवाब प्रस्तुत न करने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।बता दे कि सहारा के समस्त कार्यकर्ता सहारा ग्रुप द्वारा एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है जिसमें कार्यकर्ता के रूप में कमीशन पर कार्य करते आ रहे है जो विगत चार-पांच वर्षो से क्षेत्र की जनता भुगतान के लिए परेशान है।

इससे पहले मंदसौर कलेक्‍टर (Mandsaur Collector) ने सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के विरुद्ध संपत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया है। कलेक्‍टर गौतम सिंह द्वारा सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड मंदसौर रजिस्टर्ड कार्यालय, सहारा इंडिया भवन, वन कपूरथला काम्‍पलेक्‍स अलीगंज लखनऊ कम्पनी वित्तीय स्थापना के संप्रवर्तक, भागीदार, निदेशक, प्रबंधक, सदस्यों की इस्तगासे में उल्लेखित समस्त संपत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित किया है।आरोप है कि सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड मंदसौर रजिस्टर्ड कार्यालय सहारा इंडिया भवन वन कपूरथला काम्‍पलेक्‍स अलीगंज लखनऊ कम्पनी द्वारा धोखाधडी कर ईस्‍तगामा अनुसार निक्षेपकों के लगभग 60 करोड रू के निक्षेप का गबन किया है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।