Religious And Spiritual News – कब है छठ पूजा? कौन है छठी मैया, छठ पर क्यों करते हैं सूर्य की पूजा, जानें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

बिहार, झारखंड और पू्र्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में दिवाली के बाद छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है यह पर्व संतान प्राप्ति और उसके खुशहाल जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। कार्तिक के महीने में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा करते हैं। वहीं यह व्रत तीन दिनों तक चलता है। आप सभी को बता दें कि छठ पूजा में सूर्य देव की भी पूजा की जाती है, इस वजह से इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है। आप सभी को बता दें कि छठ पूजा दिवाली के बाद छठे दिन की जाती है और इस साल छठ पूजा 10 नवंबर, बुधवार को है। तो हम आपको बताते हैं छठ पूजा की प्रमुख तारीखें और पूजन की सामग्री।
8 नवंबर- नहाय-खाए से छठ पूजा प्रारंभ
9 नवंबर- खरना
10 नवंबर छठ पूजा, डूबते सूर्य को अर्घ्य
11 नवंबर- उगते सूर्य को अर्घ्य, छठ पूजा समापन
नहाए खाय- आपको बता दें कि छठ पूजा का आरंभ नहाए-खाय से होता है।
खरना- वहीं खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। कहा जाता है खरना वाले दिन व्रत रखा जाता है और रात में खीर खाकर 36 घंटे का कठिन व्रत रखा जाता है। केवल यही नहीं बल्कि खरना के दिन छठ पूजा का प्रसाद बनाया जाता है।
छठ पूजा- वहीं खरना के अगले दिन छठ मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि इस साल छठ पूजा 10 नवंबर को है। जी दरअसल छठ पूजा के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।
छठ पूजा समापन- वहीं छठ पूजा के अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और इस तरह से 36 घंटे का कठिन व्रत संपन्न होता है।
छठ पूजा की पूजन समाग्री- प्रसाद रखने के लिए बांस की दो तीन बड़ी टोकरी, बांस या पीतल के बने तीन सूप, लोटा, थाली, दूध और जल के लिए ग्लास, नए वस्त्र साड़ी-कुर्ता पजामा, चावल, लाल सिंदूर, धूप और बड़ा दीपक, पानी वाला नारियल, गन्ना जिसमें पत्ता लगा हो, सुथनी और शकरकंदी, हल्दी और अदरक का पौधा हरा हो तो अच्छा, नाशपाती और बड़ा वाला मीठा नींबू, जिसे टाब भी कहते हैं, शहद की डिब्बी, पान और साबुत सुपारी, कैराव, कपूर, कुमकुम, चन्दन, मिठाई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।