Indore News – पाटनीपुरा चौराहे के पास बनी इलेक्ट्रॉनिक  शॉप में फिर लगी आग से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खाक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर के एमआईजी इलाके की इलेक्ट्रॉनिक दुकान पूजा इलेक्ट्रिक वर्क्स में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। आग ऊपरी मंजिल में लगी थी। बताया जाता है कि इस दौरान कर्मचारी यहां मौजूद थे।
शुरुआत में रहवासियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन बाद में दमकलों को सूचना की गई। आग से यहां काफी अफरा-तफरी मच गई। पिछले सप्ताह भी इसी बिल्डिंग के पास में बनी दुकान में भी आग लगी थी। जिसे दमकलों ने काबू किया था।
फायर बिग्रेड के एसआई संतोष दुबे के मुताबिक पाटनीपुरा चौराहे के पास बनी पूजा इलेक्ट्रिक वर्क्स शॉप की तीसरी मंजिल पर लगी थी, जिसमें लोगो ने धुआं निकलने के बाद उसे बुझाने का प्रयास किया।
सूचना के बाद यहां एमआईजी पुलिस और गांधी हॉल से दमकल की गाड़ियां मौके पर रवाना हुईं, जिसे सूचना मिलने तक काबू में किया गया। शार्ट शर्किट के चलते यहां आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
आग बुझाने में करीब 30 हजार लीटर पानी लगा है। यहां दमकलकर्मियों ने सीढ़ी की मदद से चढ़कर तीसरी मंजिल तक पानी फेंका था।
एक सप्ताह पहले पड़ोस की दुकान में भी लग चुकी है आग
रहवासियों के मुताबिक पूजा इलेक्ट्रीक वाला का एक दुकान छोड़कर पूजा सेल्स ओर रिपेंरिग नाम से दुकान है। यहां भी कुछ दिन पहले आगजनी की घटना हुई। जिसमें लाखों का नुकसान हुआ था।
यही रहने वाले शुभम साहू की यह दुकान बताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के चलते किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।