Indore News – पर्यटन ट्रेनों का संचालन पूरे देश में शुरू, तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधा, 15 जनवरी से दक्षिण दर्शन यात्रा कराएगा इंडियन रेलवे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आइआरसीटीसी) मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए 15 जनवरी को इंदौर से विशेष पर्यटन ट्रेन मल्लिकार्जुन के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना करेगा।
भारत दर्शन एवं पिलग्रिम विशेष पर्यटन ट्रेनों का संचालन पूरे देश में शुरू कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन इन्दौर, देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति स्टेशन, होशंगाबाद, इटारसी, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम एवं बल्लारशाह स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहां से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 10 दिनों की इस यात्रा में मल्लिकार्जुन, कांचीपुरम, रामेश्वरम् मदुराई एवं कन्याकुमारी के मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इसके लिए यात्रियों को 9450 रुपये (स्लीपर) एवं 15750 रुपये ( थर्ड एसी ) प्रति व्यक्ति का खर्च देना होगा। इसमें चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का भोजन सहित स्लीपर कोच के यात्रियों को लॉज / डोरमेट्री / धर्मशाला एवं थर्ड एसी कोच के यात्रियों को नान-एसी बजट होटल में रात्रि विश्राम / स्नान की सुविधा और घूमने के लिए बस खर्च भी शामिल रहेगा। इस ट्रेन में पांच स्लीपर एवं थर्ड एसी श्रेणी के भी पांच पांच कोच होंगे। टिकट शुल्क में ही यात्रियों के चार लाख रुपये का दुर्घटना इंश्योरेंस भी शामिल रहेगा।
यात्रा में श्रद्धालुओं की हर सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। कोविड नियमों का पालन होगा। कोच, शौचालय से लेकर यात्रियों के सामानों तक को सैनिटाइज किया जाएगा। सैनिटाइजर, मास्क और फेसशील्ड भी श्रद्धालुओं को मुफ्त दिए जाएंगे। इस ट्रेन की बुकिंग प्रारम्भ हो चुकी है, इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आइआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism. com पर आनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आइआरसीटीसी के इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।