MP News – 38 टाइगर की मौत गंभीर बात नहीं, हर साल 40-45 मरना चाहिए – वन मंत्री

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Mp News. टाइगर स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में एक साल में 38 टाइगरों की मौत को लेकर वन मंत्री कुंवर विजय शाह का विवादास्पद बयान सामने आया है। शाह कह रहे हैं यह कोई गंभीर बात नहीं है बल्कि हर साल 40 से 45 टाइगरों की मौत होना चाहिए।
वन मंत्री विजय शाह ने मीडिया के सामने ऐसा बयान दिया है कि मध्य प्रदेश में टाइगर करीब साढ़े छह सौ हैं लेकिन भारत सरकार की गणना में यह 526 बताए जा रहे हैं। टाइगर की औसत उम्र उन्होंने 11 साल बताई है।
उनके मुताबिक अगर 11 साल में टाइगर की मौत होती है तो मध्य प्रदेश में उनकी आबादी के हिसाब से हर साल 40 से 45 की  मौत होना चाहिए। इसलिए उनका मानना है कि एक साल में 38 टाइगर की मौत होना कोई गंभीर बात नहीं है।
इसी बयान में वे खुद स्वीकार कर रहे हैं कि उनके बयान पर हंसा जाएगा लेकिन वास्तव में उम्र जब 11 साल होती है तो टाइगर भी मरेंगे ही।
अदालत में भी सरकार ने दिया यही जवाब
बताया जाता है कि टाइगरों की मौत को लेकर एक एनजीओ ने अदालत में याचिका लगाई थी। इसको लेकर वन विभाग ने टाइगरों की मौतों के आंकड़े दिए थे जिसमें प्रदेश में टाइगरों की गणना के आंकड़े भी पेश किए गए हैं।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।