Crime News Indore – करोड़ों का आसामी निकला एमपी एग्रो का जिला प्रबंधक, ईओडब्ल्यू इंदौर मारा छापा 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore Crime News. मध्य प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को ईओडब्ल्यू ने एमपी एग्रो के धार जिला प्रबंधक रमेश चंद्र पाटीदार के ठिकानों पर छापेमारी की तो वह करोड़ों का आसामी निकला। इंदौर, भोपाल, धार और शाजपुर में उसके ठिकानों पर हुई कार्रवाई में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। इनमें 52 बीघा जमीन, फार्म हाउस, हॉस्पिटल, दो कार, प्लॉट, गहने और अन्य सामान शामिल हैं।

ताज्जुब यह कि रमेश चंद्र पाटीदार दूसरों को ईमानदारी का पाठ पढ़ा कर खुद काली कमाई करने में मशगूल था। उसने अपने ऑफिस में ईमानदारी का अर्थ लिखा बोर्ड टांग रखा था। इस पर लिखा था ‘ ईमानदारी का अर्थ है- हजार मनकों में से अलग चमकने वाला हीरा’।

मिली तीन करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
ईओडब्ल्यू के एसपी धनंजय शाह ने बताया कि अभी तक की जांच में करीब तीन करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति मिली है। इसमें जमीन, मकान, फ्लैट और गाड़ियां शामिल हैं। जिला प्रबंधक के पास मोहन बड़ाेदिया गांव में एक अस्पताल, आलोक नगर में एक घर, धार के त्रिमूर्ति नगर में एक घर और भोपाल के चूना भट्‌टी चिनार हिल्स में फ्लैट है। मोहन बड़ोदिया में पैतृक मकान, दो कारें, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कुछ दो पहिया वाहन भी हैं। घर से बेशकीमती जमीनों के दस्तावेज भी मिले हैं।

गबन के कई आरोप
जिला प्रबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद ईओडब्ल्यू ने उसके खिलाफ कार्रवाई की। एसपी ने बताया कि पाटीदार ने अपने कार्यकाल में ऋण पुस्तिका और अनुदान में भी गबन किए हैं। इसकी जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि पिछले छह महीने से विभाग की नजर प्रबंधक पर थी। कार्रवाई के दौरान वह धार में नहीं था। कुछ दिनों के लिए अवकाश लेकर पैतृक गांव शाजापुर के मोहन बड़ोदिया आया था।

5 मकान समेत 52 बीघा जमीन
कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी अनिरुद्ध वाधिया ने बताया कि जिला प्रबंधक के धार, इंदौर, भोपाल, शाजापुर समेत पैतृक गांव में 5 मकान मिले हैं। करीब 52 बीघा जमीन मिली है। पांच बैंक और एक लॉकर की जानकारी मिली है। सोने-चांदी के गहने भी मिले हैं। इनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है।

13 साल से धार में पदस्थ
रमेश चंद्र पाटीदार करीब 13 साल से लगातार धार में ही पदस्थ है। उसका ऑफिस भी प्राइवेट भवन में संचालित हो रहा है। शाजापुर में उसने चर मंजिला हॉस्पिटल बनाकर उसे किराए पर दिया हुआ है। अधिकारियों को फार्म हाउस का भी पता चला है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।