Indore News – राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस-त्रि-स्तरीय पंचायत पुरस्कारों के लिए प्रक्रिया निर्धारित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस समारोह में 24 अप्रैल को भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को पुरस्कृत किया जाता है। आगामी 24 अप्रैल के पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन नामांकन पोर्टल लिंक http://panchayataward.gov.in के माध्यम से किये जा सकते हैं। नामांकन निर्धारित ऑनलाईन प्रपत्र में अलग-अलग श्रेणियों हेतु किये जा सकेंगे। मूल्यांकन वर्ष 2020-21 के आधार पर होगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत इंदौर श्री हिमांशु चंद्र ने बताया कि राज्य शासन द्वारा दिए गए निर्देश अनुसार दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार विषयात्मक श्रेणी के लिए तीनों स्तर की पंचायतों को, नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार ग्राम सभा के उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु, ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार (GPDP) – ग्राम पंचायत को और बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार से ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जायेगा। पुरस्कारों हेतु नामांकन शीघ्र प्रस्तुत किये जाना है। पांचवी अनुसूची क्षेत्र की जनपद पंचायतें और ग्राम पंचायतें आनुपातिक रूप से अधिक संख्या में अपने नामांकन प्रस्तुत कर सकती हैं। एक जिले से 02 जनपद पंचायतों एवं 02 ग्राम पंचायतों से अधिक नामांकन अग्रेषित नहीं किये जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने कहा है कि जिला पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ राशि 50 लाख रुपये, जनपद पंचायत को प्रमाण पत्र के साथ राशि 25 लाख रुपये एवं ग्राम पंचायतों को उनकी जनसंख्या के अनुसार प्रमाण पत्र के साथ राशि 5 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक पुरस्कार स्वरूप राशि प्रदान की जाती है। पंचायतों के चयन का कार्य राज्य एवं खण्ड स्तर पर गठित समितियों के माध्यम से किया जाता है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।