Indore News – पट्टागृहिता द्वारा अनियमितता करने पर ग्राम असरावदखुर्द स्थित 2.024 हैक्टेयर भूमि शासकीय घोषित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भूमि का अनुमानित व्यावहारिक मूल्य  45 करोड़ रूपये

शासकीय भूमि के प्रतिरक्षण हेतु चलाया जाएगा सतत अभियान- कलेक्टर श्री सिंह

Indore News.  कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में शासकीय भूमि के संरक्षण हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर रूप से अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में अपर कलेक्टर श्री पवन जैन ने पट्टेदारों द्वारा जिले के ग्राम असरावदखुर्द स्थित शासकीय भूमि बिना सक्षम अनुमति के अन्य कृषकों को विक्रय करने पर कुल 2.024 हेक्टेयर भूमि शासकीय घोषित करने के आदेश जारी किए हैं।
अपर कलेक्टर श्री जैन ने बताया कि ग्राम असरावदखुर्द स्थित भूमि खसरा नंबर 37 वर्ष 1925-26 से 1974-75 तक शासकीय चारागाह मद में दर्ज रही है। उक्त भूमि वर्ष 1977 में 28 जून 1977 को पट्टेदारों को भरण पोषण के लिए पट्टे पर प्रदान की गई। जिसके तहत मोतीलाल पिता धन्नालाल (रकबा 0.506 हेक्टेयर ), मैनाबाई पति गणपत जाटव (रकबा 0.506 हेक्टेयर), मोतीराम पिता उदेराम जाटव (रकबा 0.506 हेक्टेयर ) एवं सुन्दरलाल पिता लक्ष्मण जाटव ( रकबा 0.506 हेक्टेयर ) को उक्त भूमि के पट्टे प्रदान किए गए। पट्टेदारों द्वारा उक्त शासकीय भूमि बिना सक्षम अनुमति के अन्य कृषकों को विक्रय कर दी गई। जबकि शासकीय भूमि को विक्रय करने के पूर्व कलेक्टर की अनुमति प्राप्त करना आवश्यक है।
पट्टागृहिता द्वारा  अनियमितता करने पर अपर कलेक्टर श्री जैन द्वारा ग्राम असरावदखुर्द की कुल भूमि 2.024 हेक्टेयर (5.00 एकड) भूमि शासकीय घोषित कर शासन पक्ष में वैष्ठित की गई। उक्त भूमि का अनुमानित व्यावहारिक मूल्य 45 करोड़ रुपए है।
कलेक्टर श्री मनीष सिंह ने बताया कि उक्त भूमि को मध्य प्रदेश शासन के नाम दर्ज कर कब्जा प्राप्त करने के निर्देश तहसीलदार को दिये गये हैं। जिला प्रशासन द्वारा इस तरह के प्रकरणों में कड़ाई से कार्यवाही की जा रही है। यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।  शासकीय भूमि को मुक्त कराया जाकर अन्य जन उपयोगी कार्यों के लिए आरक्षित किया जायेगा। शासकीय भूमि के प्रतिरक्षण हेतु आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।