Cricket News – Vijay Hazare Trophy News – ऋतुराज के बाद अब  इंदौर के वेंकटेश अय्यर ने खेली तूफानी पारी एक पारी में जड़े 10 छक्के

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. ऋतुराज गायकवाड़ के बाद अब युवा सितारे वेंकटेश अय्यर ने भी तूफानी पारी खेली है.
वेंकटेश अय्यर ने अपनी 113 बॉल में 151 रन बनाए, इस दौरान उन्होंने 8 चौके मारे और 10 छक्के जड़ दिए. वेंकटेश अय्यर का स्ट्राइक रेट 133 का रहा.
इस मुकाबले में मध्य प्रदेश ने 50 ओवर में 331 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. पहले बल्लेबाजी करने आई मध्य प्रदेश की टीम को शानदार शुरुआत मिल रही थी.
56 पर चार विकेट गंवाने के बाद जब कप्तान आदित्य श्रीवास्तव और वेंकटेश अय्यर क्रीज़ पर आए, तब दोनों ने साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर पहुंचाया.
लेकिन इसके बाद वेंकटेश अय्यर ने तूफानी पारी खेलना शुरू किया और धुआंधार छक्के-चौके जड़ने शुरू कर दिए.  वेंकटेश अय्यर ने सिर्फ चौके-छक्कों से ही 92 रन जड़ दिए.
बता दें कि वेंकटेश अय्यर के लिए विजय हजारे ट्रॉफी काफी शानदार जा रहा है. इस पारी में 151 रन बनाने से पहले वेंकटेश अय्यर ने उत्तराखंड के खिलाफ शानदार 71 रन बनाए थे, साथ ही दो विकेट भी लिए थे.
उससे पिछली पारी में केरल के खिलाफ भी वेंकटेश ने शतक जड़ा था 112 रन बनाए थे. गौरतलब है कि विजय हजारे ट्रॉफी पर हर किसी की नज़र इसलिए भी है, क्योंकि कुछ वक्त बाद साउथ अफ्रीका दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान होना है.
टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका में तीन वनडे खेलने हैं, ऐसे में वेंकटेश अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़ जैसे खिलाड़ियों ने टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है.
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।