Indore News – जीएसटी की बढ़ी दर के खिलाफ कपड़ा कारोबारी; एकजुट होकर शुरू करेंगे आंदोलन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

कपड़े पर बढ़ाए जा रहे जीएसटी और ई-वे बिल की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदेशभर के कपड़ा व्यापारी एक जुट होकर विरोध आंदोलन शुरू करेंगे। मंगलवार को इंदौर में हुई बैठक में 15 से ज्यादा शहर व कस्बों के कपड़ा कारोबारियों ने यह तय किया। मप्र वस्त्र व्यापारी महासंघ ने जीएसटी के बदले प्रावधानों के खिलाफ बैठक बुलाई थी। बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रदेश स्तर पर एक जीएसटी संघर्ष समिति गठित होगी। दो दिन में विरोध आंदोलन की शुरुआत होगी। पूरे प्रदेश में एक समय पर और एक साथ विरोध प्रदर्शन होगा। फिलहाल विरोध आंदोलन में बाजार बंद पर सहमति नहीं बनी है।
लोहरपट्टी स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में कपड़ा कारोबारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में इंदौर के थोक कपड़ा कारोबारियों के साथ मंदसौर, नीमच, मनासा, ग्वालियर, सिरोज, उज्जैन, गंजबासौदा, बुरहानपुर सतना, जबलपुर, विदिशा, बैरागढ़, नागदा, देवास समेत अन्य शहरों के कारोबारियों ने भाग लिया। बैठक में व्यापारी बाह पर काली पट्टी बांधकर शामिल हुए। वस्त्र व्यापारी संघ की बैठक में इंदौर से अहिल्या चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल, प्लायवुड व्यापारी एसोसिएशन के नरेंद्र वाफना और रिटेल रेडिमेड गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन के सदस्य भी मौजूद रहे। प्रस्ताव दिया गया कि जीएसटी की दर केंद्रीय जीएसटी काउंसिल का विषय है और ई-वे बिल का प्रावधान राज्य का आगे व्यापारी राज्य के वित्त व वाणिज्यकर मंत्री से मिलेंगे। उससे पहले जीएसटी संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध आंदोलन शुरू हो प्रदेशभर के बाजारों में एक दिन एक साथ कुछ समय के लिए लाइट बुझाकर ब्लैकआउट किया जाएगा। इंदौर में राजबाड़ा पर व्यापारी काले कपड़ों में मानव श्रृंखला बनाएंगे। जीएसटी संघर्ष समिति दिन व समय तय कर सभी व्यापारियों को सूचित करेगी। जीएसटी बढ़ रही दरों का विरोध करने के लिए राष्ट्रीय स्तर और प्रमुख कपड़ा उत्पादक मंडियों के व्यापारी संघों से संपर्क कर विरोध आंदोलन तय किया जाएगा। राष्ट्रीय संघों से तय कर बंद को लेकर फैसला होगा। बैठक को मप्र व्यापारी संघ के अध्यक्ष हंसराज जैन, इंदौर क्लाथ मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के मंत्री कैलाश मूंगड़ के साथ जीएसटी संघर्ष समिति के प्रचार प्रमुख अरुण बाकलीवाल मौजूद थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।