Indore News – मोदी को इंदौर आने का इनविटेशन एशिया के सबसे बड़े सीएनजी प्लांट का उद्घाटन जनवरी में, कचरे से बनेगी रोजाना 1800 कि.ग्रा. गैस

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News.नगर निगम प्रदूषण को लेकर सुधार और वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल कर खाद्य व गैस बनाकर उसे बेचकर आमदनी करने की प्लानिंग पर काम कर रहा है। इसके लिए कई हिस्सों में अलग-अलग काम शुरू किया है। जनवरी में ट्रेचिंग ग्राउंड में वेस्ट मटेरियल से एशिया का सबसे बड़ा सीएनजी प्लांट शुरू होना है। इसके लिए तैयारी पुरी हो गई। सांसद लालवानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है।
नगर निगम द्वारा गीले कचरे से सौएननो बनाई जाएगी। देवगुराडिया ट्रेचिंग ग्राउंड पर इसके लिए विशाल प्लाट लगभग तैयार है। 500 टन से अधिक गीले कचरे से रोजाना 18 हजार किलो सौएनजी बनना है। जनकी से इस प्लांट को शुरू किया जाना है। इसमें आसपास के पहुंच मार्गों को भी सुधारकर चौड़ भी किया जा रहा है। प्लांट शुरू होने के बाद यहां से वाहनों की आवाजाही बढ़ जाएगी। बड़े-बड़े टैंकर भी गैस को ले जाने में लगेगे।
सिटी बसों को फायदा, निगम कंपनी में अनुबंध
नगर निगम द्वारा इसे वाहनों के लिए भी बेचा जाएगा। सिटी बसों के लिए 5 रुपए लीटर सस्ती सीएनजी मिलने की बात की गई है। इसमें दोनों के बीच अनुबंध कंपनी से निगम ने किया है। देवगुराडिया में वह प्लाट लगभग तैयार है। ट्रायल के बाद इसे पूरी क्षमता के साथ शुरू कर दिया जाएगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।