Health News – कोरोना टीके की दोनो डोज के बाद भी ओमिक्रॉन से क्यों पॉजिटीव हो रहे लोग

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 भारत में अब तक 11 राज्यों से कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के 100 से ज़्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से कई ऐसे लोग हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली है और उनकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री  भी नहीं है, इसके बाद भी वो ओमीकॉन पाॉजिटीव हो गए हैं।  बता दें कि ओमीक्रॉन के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, यह अभी तक दुनिया के 77 से ज्यादा देशों में फैल चुका है।

विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चल रहा है। मगर इसके बाद भी लोगों को सतर्क रहने की जरुरत है। फुली वैक्सीनेटेड लोग भी पॉजिटीव पाए जा रहे हैं। अगले 3-4 महीनों ये मामले और बढ़ेंगे। लोगों को यह समझने की जरूरत है कि कोविड टीकाकारण से पॉजिटीव होने से नहीं रोका जा सकता। बल्कि इसका उद्देश्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती होने से रोकना है।
कम्युनिटी के माध्यम से फैल रहा ओमीक्रॉन
हालांकि अधिकारी ओमीक्रॉन को रोकने के लिए कोविड प्रोटोकॉल के सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। मगर इसके बाद भी ओमीक्रॉन के केस बढ़ते जा रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि बिना किसी ट्रेवल हिस्ट्री वाले लोग भी संक्रमित हो रहे हैं, जो इस बात का संकेत हो सकता है कि यह अब समुदाय के माध्यम से फैल रहा है।
भारत को लोगों को देना होगा इस बात पर ध्यान
आप सभी जानते हैं कि कई देशों ने वैक्सीनेशन के बाद अपनी बूस्टर खुराक देनी शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी एनुअल शॉट देने के लिए बातचीत चल रही है। भारत अभी इंतजार कर रहा है। इसलिए आपको कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए, हमेशा मास्क पहनकर बाहर निकलना चाहिए और कोविड के सभी नियमों का पालन करना चाहिए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।