Crime News Indore – इंदौर ड्रग्स तस्करी मामला: मानसी सिंह का इंटरनेशनल ड्रग्स कनेक्शन होने की आशंका

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

फार्म हाउस, क्लबों और पबों में होने वाली 31 दिसंबर की पार्टियों में खपने से पहले ही 100 ग्राम एमडीएमए ड्रग क्राइम ब्रांच ने पकड़ ली है।

इंदौरी पेडलर के बुलावे पर 10 लाख रुपए कीमत की इस ड्रग्स को पूर्व एयर होस्टेस मानसी सिंह तस्करी कर इंदौर लाई थी।आरोपित मानसी सिंह ने पूछताछ में मुंबई के कई बड़े पेडलरों ने नाम बताए हैं।

क्राइम ब्रांच इनका पता लगाने के लिए मुंबई नारकोटिक्स से संपर्क कर रही है।मानसी ने सागर जैन उर्फ सैंडो और बड़ी भमोरी में रहने वाले विशाल कटियार का नाम भी बताया था।

सागर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं विकास की तलाश की जा रही है। मानसी मलेशिया इंटरनेशनल एयरलाइंस में एयर होस्टेस थी, यहीं से उसे अन्य एयर होस्टेसों के कारण ड्रग्स की लत लगी।

इससे यह भी आशंका है कि उसके इंटरनेशनल कनेक्शन हो सकते हैं, उसके मलेशिया के अलावा, सिंगापुर, थाइलैंड में भी कनेक्शन होने की आशंका है।

एडीसीपी गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया कि आरोपित महिला मानसी पत्नी अब्दुल सैयद को शनिवार के दिन तीन इमली बस स्टैंड से पकड़ा था।वह बच्चों के डायपर में रखकर ड्रग्स इंदौर ला रही थी।

सोमवार को एक दिन की रिमांड खत्म होने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने और तीन दिन की रिमांड दी है। मानसी के मोबाइल डेटा से क्राइम ब्रांच को इंदौर के अन्य ड्रग पेडलरों और मुंबई के सप्लायरों के नामों का खुलासा हुआ है।

मानसी से नेपाल और बहरीन की मुद्राएं भी जब्त हुई हैं। वह पिछले चार सालों से इंदौर में ड्रग सप्लाय कर रही थीं। वह कई बार हवाई यात्रा कर इंदौर आई है।

इसके चलते क्राइम ब्रांच को शक है कि उसके साथ इंदौर आने वाली कुछ फ्लाइटों की एयर होस्टेस भी शामिल है।हालाकि अभी किसी प्रकार का सुराग नहीं मिला है, लेकिन क्राइम ब्रांच ने इस बिंदू पर भी काम करना शुरू कर दिया है।

एडीसीपी का कहना है कि एयर होस्टेस रहते हुए उसने की लोगों से संपर्क बना लिए थे। उसने पुलिस को बताया कि ड्रग्स तस्करी से जुड़े बड़े तस्कर ड्रग्स की खरीदी बिक्री डार्क नेट से करते हैं।

उसने मुंबई के मेहंदी हसन से ड्रग्स लेना बताया है। वह मूलत: पुणे की निवासी है।इंदौर के अलावा महाराष्ट्र के पुणे, मुंबई के अलावा गुजरात में भी ड्रग्स सप्लाय करती थी।

एडीसीपी ने बताया कि मुंबई की मानसी सिंह का पति बहरीन में रहता है। पूछताछ में मानसी ने बताया कि उसका पति पहले अवैध कारोबार करता था।

पति का भी इंटरनेशनल कनेक्शन हो सकता है।वहीं इस ड्रग्स सप्लाई करने में मानसी के पति का हाथ होने की बात सामने आ रही है। पहले वह साथी एयर होस्टेस को ड्रग्स बेचती थी।अच्छी कमाई हुई तो उसने एयर लाइंस की नौकरी छोड़ दी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।