Bollywood News – मुश्किल में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे व पत्नी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मरे हुए व्यक्ति के नाम पर जमीन दिखाने का मामला पुलिस-ईडी तक पहुंची बात

मामला 2002 का है, विवादित जमीन 60 हजार स्क्वायर फीट में है

Bollywood News. जमीन के सौदे को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे और उनकी पत्नी की पुलिस में शिकायत की गई है। इन पर आरोप है कि शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा और बेटे कुश सिन्हा ने कथित तौर पर मृत व्यक्ति के नाम का फायदा उठाते हुए उस जमीन को अपने नाम पर दिखाने की कोशिश की है।

एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला 2002 का है।

दरअसल जमीन के मालिक संदीप दबाधे के पिता गोरखनाथ दबाधे ने जमीन के कागजात पूनम सिन्हा और कुश सिन्हा को 2002 में दिए थे। साल 2007 में गोरखनाथ का निधन हो गया। इस लिहाज से पॉवर ऑफ अटॉर्नी गैरकानूनी हो गई। संदीप का कहना है कि पिता के निधन के बाद जमीन पर हक उनका और उनके भाई-बहनों का है। रिपोर्ट के मुताबिक इस जमीन को कुश सिन्हा ने बेचने की कोशिश की है जिसके बाद ये मामला सामने आया है। विवादित जमीन 60 हजार स्क्वेयर फीट में है।

शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार पर आरोप है कि इस प्रॉपर्टी को 2004 से ही इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस ने बड़े नाम देखते हुए शिकायत दर्ज नहीं की। पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करने के बाद उनकी शिकायत दर्ज की गई। दाभोल परिवार का कहना है कि इसकी शिकायत उन्होंने ईडी से भी पत्र के माध्यम से की है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।