Indore News – एमपी 09 WJ 0001 साल का सबसे महंगा नंबर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन के बाद भी इस वर्ष वाहनों के लिए वीआइपी नंबर की चाहत में कोई कमी नहीं आई। इस साल 1211 वीआइपी नंबर बिके हैं। इससे परिवहन विभाग ने दो करोड़ रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त किया है। सबसे अधिक कीमत पर कार का एमपी 09 डब्ल्यूजे 0001 नंबर बिका था। इसके लिए शहर के एक उद्योगपति ने 5. 31 लाख रुपये की बोली लगा कर उसे खरीदा था।
1,211 लोगों ने वीआइपी नंबर के लिए खर्च किए दो करोड़ रुपये
परिवहन विभाग द्वारा हर माह दो बार वीआइपी नंबरों की नीलामी आयोजित की जाती है। किसी नंबर के लिए एक से अधिक दावेदार हैं तो अधिकतम बोली लगाने वाले आवेदक को विजेता घोषित किया जाता है। दिसंबर की दूसरी बोली मंगलवार देर रात समाप्त हुई। इसमें 37 नंबरों के लिए बोली लगी थी। आरटीओ जितेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि इस साल अब तक 1211 वीआइपी नंबर बिके हैं। इनसे विभाग को करीब दो करोड़ का राजस्व मिला है। इस बार कोरोना की दूसरी लहर के कारण लाकडाउन भी था। इसलिए मई में कम नंबर विके थे, लेकिन जुलाई में जब अनलाक हुआ तो सबसे अधिक 170 वीआइपी नंबर बिके थे, जबकि फरवरी में 146 नंबर बिके थे।
दीपावली पर कार नहीं दे पाए डीलर
चार पहिया शाखा प्रभारी रोहित अटूट बताते हैं कि इस बार कार के निर्माण के लिए जरूरी सेमी कंडक्टर की कमी से काफी परेशानी हुई। बुकिंग होने के बाद भी डीलर अपने ग्राहकों को कारें ही नहीं दे पाए। इस कारण भी लोगों ने कम नंबर लिए हैं।
60 दिन में पंजीकरण कराना आवश्यक
दरअसल नंबर लेने के बाद 60 दिनों के भीतर कार पंजीकृत करवाना आवश्यक है। ऐसा नहीं होने पर विभाग नंबर सीज कर लेता है। कारों के कई माडलों पर तो डेढ़ साल तक की एडवांस बुकिंग है। इस कारण कई लोगों ने नंबर नहीं लिए।
कार के लिए अधिक बिकते हैं वीआइपी नंबर
* 0001 नंबर की आधार कीमत है •एक लाख रुपये
* 3 सीरीज के नंबर इस साल कारों के लिए आए अब तक
* 6 सीरीज आई दोपहिया वाहनों के लिए वर्ष 2021 में
(आंकड़े परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार)
(साभार: नवीन यादव – नईदुनिया)
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।