Cricket News – रोहित शर्मा NFT के जरिए फैंस को देंगे खास तोहफा, जानिए क्या होता है एनएफटी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
4 Min Read

नई दिल्ली. भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा एनएफटी यानी नॉन फंजिबल टोकन (Non Fungible Token- NFT) के बाजार में उतरने वाले नए सेलिब्रिटी हैं.

रोहित का NFT कलेक्शन फेनक्रेज पर लॉन्च होगा. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इसका एक वीडियो शेयर कर फैंस को यह जानकारी दी. इस एनएफटी के जरिए वो फैंस को अपनी ऐतिहासिक पारियों से जुड़ी खास चीजों की डिजिटल ओनरशिप यानी मालिकाना हक दे सकेंगे. जिस प्लेटफॉर्म के जरिए रोहित ऐसा करने जा रहे हैं, वो कंपनी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की ऑफिशियल पार्टनर भी बनी है.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने एनएफटी कलेक्शन (NFT Collection) को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में कहा, “मैं अपने करियर के कुछ बेहतरीन पलों को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करने के लिए उत्सुक हूं. मैं सुपर-कूल हिटमैन एनएफटी और 2डी और थ्री डी अवतारों की जांच करने के लिए अब औऱ इंतजार नहीं कर सकता. यह आने वाले महीनों में फैंस के बीच आ जाएंगे.”

रोहित की एनएफटी खास होगी

इससे रोहित शर्मा के फैंस को उनके व्यक्तिगत संग्रह से उस खास चीज को डिजिटिल रूप में अपने पास रखने का मौका मिल जाएगा, जो भारतीय कप्तान के काफी करीब है. रोहित ने वनडे में 3 दोहरे शतक लगाए हैं. 2019 के वनडे विश्व कप का उनका गोल्डन बैट और वो गेंद जिससे उन्होंने डेक्कन चार्जर्स की तऱफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में हैट्रिक ली थी. यह सारी चीजें रोहित के लॉन्च होने वाली NFT का हिस्सा होंगे.

रोहित से पहले युवराज सिंह (Yuvraj Singh) भी अपनी एनएफटी लॉन्च कर चुके हैं. ऐसे में सवाल है कि आखिर ये एनएफटी क्या है और इसके जरिए किस तरह कलेक्शन की ऑनरशिप दी जा सकती है.

क्या होता है एनएफटी?

NFT का मतलब नॉन फंजिबल टोकन है. यह डिजिटल स्पेस में किसी सामान या एसेट की खास पहचान है. यह एसेट कोई पेंटिंग, म्यूजिक या वीडियो हो सकता है. एनएफटी की मदद से डिजिटल जगत में किसी पेंटिंग, किसी पोस्टर, ऑडियो या वीडियो को सामान्य चीजों की तरह खरीदा और बेचा जा सकता है. इसके बदले आपको डिजिटल टोकन मिलते हैं, जिन्हें ही एनएफटी कहा जाता है.

यह नए दौर की नीलामी है. कोई आर्टवर्क या फिर कोई ऐसी चीज जिसकी दूसरी कॉपी दुनिया में न हो उसे NFT करके लोग पैसे कमाते हैं. NFT को ट्रेडिशनल एक्सचेंज में लेन-देन नहीं किया जा सकता है. इन्हें डिजिटल स्पेस में ही खरीदा या बेचा जा सकता है.

NFT सुरक्षित तरीके से ब्लॉकचेन पर रिकॉर्ड हो जाता है, जैसा कि क्रिप्टोकरेंसी के साथ होता है. इसका मतलब है कि जो डिजिटल आर्ट वर्क एनएफटी है तो वो यूनिक होगा और इसकी चोरी या कोई कॉपी नहीं कर पाएगा. इसकी दूसरी प्रति बनाना मुश्किल होगा. यानी एक तरह से कॉपीराइट हो जाएगा.

Attachments area
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।