MP Panchayat Chunav – पंचायत चुनाव होंगे पर जारी नहीं होंगे परिणाम, निर्वाचन आयोग का नया आदेश

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण (OBC Reservation) के पेंच में फंसा पंचायत चुनाव अजीबोगरीब स्थिति में पहुंच गया है. अब राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के परिणाम पर रोक लगा दी है. नए आदेश में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन में सभी पदों के लिये चुनाव तो होगा लेकिन परिणाम की घोषणा पर रोक रहेगी. इस संबंध में आयोग अलग से निर्देश देगा.

निर्वाचन आयोग की ओर से जो निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है उसके अनुसार पंच और सरपंच के लिये मतदान केन्द्र और विकासखंड मुख्यालय पर की जाने वाली मतगणना और जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के लिए विकासखंड मुख्यालय पर EVM की मतगणना की जाएगी.

निर्विरोध निर्वाचन भी नहीं होगा
आदेश में कहा गया है कि मतगणना से संबंधित सभी दस्तावेज उपस्थित प्रत्याशियों/अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सील बंद कर सुरक्षित रखे जाएंगे. किसी भी पद पर निर्विरोध निर्वाचन की स्थिति होने पर रिटर्निंग ऑफिसर प्रत्याशी को न ही निर्वाचित घोषित करेगा और न ही निर्वाचन का प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा.

ओबीसी आरक्षण पर फंसा पेंच
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया फिलहाल स्थगित की गई है. जबकि बाकी पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया की जा रही है. एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश विधानसभा में आए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सरकार यह साफ कर चुकी है कि मध्य प्रदेश में चुनाव ओबीसी आरक्षण के बिना नहीं कराए जाएंगे. ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग का परिणाम की घोषणा पर रोक लगाना अहम माना जा रहा है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।