MP News – नहीं तो सर हमको कलेक्टर बना दो, सबकी मांगे पूरी कर देंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ सिस्टम पर भड़की छात्रा का VIDEO वायरल

Mp News. मध्य प्रदेश के झाबुआ में कॉलेज छात्रा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के धरना प्रदर्शन का है. इसमें स्टूडेंट्स अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान एक छात्रा प्रशासन और सरकार पर भड़क जाती है. वह कलेक्टर से कहती है कि अगर आप आदिवासी स्टूडेंट्स की मांगें पूरी नहीं कर पाते, तो हमें कलेक्टर बना दो, हम सबकी मांगें पूरी कर देंगे.

वायरल हो रहे वीडियो में लड़की कह रही है, “नहीं तो सर हमको कलेक्टर बना दो. इस पर उसकी साथी लड़कियां हंसने लगती हैं. मगर निर्मला उन्हें नजरअंदाज करती हैं और आगे कहती हैं. हम कलेक्टर बनने के लिए तैयार हैं. सबकी मांगें पूरी कर देंगे सर, आप कर नहीं पाते तो. किसके लिए बनी है सरकार, जैसे क्या हम भीख मांगने के लिए यहां आए हैं. हमारे गरीब के लिए तो कुछ व्यवस्था तो करो सर. हम इतनी दूर से आते हैं आदिवासी लोग, किराये के कितने पैसे देकर आते हैं.”

इस वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम निर्मला चौहान है. वह कॉलेज छात्रा है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद वह अपने क्षेत्र में स्टार बन गई है. युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने भी निर्मला और उनकी साथियों से मुलाकात की. उन्होंने निर्मला के जज्बे की तारीफ की और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

भूरिया ने कहा कि निर्मला युवाओं और समाज की आवाज बनी. उसने बीजेपी सरकार को आइना दिखाने का काम किया है. उसके लिए हमें गर्व है. उन्होंने इसे प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान से भी जोड़ा.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।