MP News – कोरोना को लेकर बढ़ी सख्ती, अब बिना मास्क नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले- कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए सख्ती करेंगे, बिना मास्क अब पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है, जिसके मद्देनजर अब सरकार फिर से सख्त कदम लेने लगी है। इसकी पुष्टि करते हुए मध्य प्रदेश के गृह  मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने और सख्त कदम उठाए जा रहे है। अब मास्क के बिना प्रदेश में किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल टेंकों पर पेट्रोल या डीजल नहीं दिया जाएगा।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, एक बार फिर कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है, जिसे रोकने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बेहद जरूरी हो गया है। इस प्रोटोकॉल का पालन सभी करें। इसे लेकर सरकार ने कई सख्त प्रतिबंध लगाए हैं। अब मास्क नहीं पहनने पर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीज़ल नहीं मिलेगा। इसके साथ ही गृहमंत्री ने ये भी कहा कि, मास्क न लगाने वालों पर चालानी राशि बढ़ाने के साथ साथ खुली जेल भेजने के प्रस्ताव पर भी विचार चल रहा है।

इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ये भी स्पष्ट किया कि, हालातों के मद्देनजर सरकार आगे भी फैसले लेगी। फिलहाल, गृह विभाग के पास लॉकडाउन या कर्फ्यू लगाने के संबंध में अबतक कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।

डॉ. मिश्रा ने वैक्सीनेशन के संबंध में बताते हुए कहा कि, प्रदेश में वैक्सीनेशन का काम भी तेजी से जारी है। अब तक प्रदेश के ज्यादातर लोगों को उनका डोज लगाया जा चुका है। हमारा पूरा प्रयास है कि, हम कोरोना की तीसरी लहर को फैलने न दें।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रदेश में कोरोना के मौजूदा हालात के बारे में बताते हुए कहा कि, बीते 24 घंटों के दौरान 68 हजार 760 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है। इनमें से 1320 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, इस अवधि में 169 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। फिलहाल, प्रदेश में 3780 केस एक्टिव हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।