Bollywood News – लता मंगेशकर हुईं कोरोना पॉज़िटिव, आईसीयू में भर्ती

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

देश में एक बार फिर से कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इन सेलेब्स की लिस्ट में अब महान गायिका लता मंगेशकर भी शामिल हो गई हैं।

मशहूर गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उन्हें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। मुंबई के कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स ने बताया कि लता मंगेशकर को उम्र संबंधी भी समस्याएं हैं जिसका इलाज किया जा रहा है। उनकी भतीजी रचना ने कहा कि हमारी निजता का सम्मान कीजिए और उनके लिए प्रार्थना कीजिए। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।