Indore News. मुख्यमंत्री शिवराज के कोविड गाइडलाइन जारी करने के बाद शुक्रवार को इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने भी गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत क्लास 1 से 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे। बड़े आयोजन, रैलियों पर प्रतिबंध रहेगा। प्राइवेट लैब संचालकों को कोरोना जांच कराने आए व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड वेरिफाई करना होगा। इसमें नाम, नंबर और पता शामिल है। जांच के दौरान मोबाइल नंबर और पता गलत निकलने पर लैब संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
भोपाल के नवोदय स्कूल रातीबड़ के 24 स्टूडेंट्स पॉजिटिव आए हैं। सभी को स्कूल में ही क्वारेंटाइन कर दिया गया है। मध्यप्रदेश में 24 घंटे में 4755 पॉजिटिव मिले। एक्टिव केस 21394 हो गए हैं। पॉजिटिविटी रेट 6% पहुंच गई। प्रदेश में 33 मरीज ICU में एडमिट हैं। राज्य शिक्षा केंद्र के एडिशनल मिशन डायरेक्टर लोकेश जांगिड़ की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली है। गुरुवार सुबह उन्होंने टेस्ट कराया था। कुछ देर पहले उन्होंने विभाग को भी इसकी सूचना दी। एक दिन पहले उनका नौकर भी संक्रमित आया था। मुख्यमंत्री ने बढ़ते कोरोना संक्रमण पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं। व्यापमं के तहत होने वाली सभी परीक्षाएं जारी रहेंगी।
सांसद बोले :
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में इंदौर में कोविड का पीक आ सकता है। देश और दुनिया का ट्रेंड देख रहे हैं। कुछ विशेषयज्ञ से बात की है। ये ट्रैंड इंदौर में भी आ सकता है। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। कुछ और निर्णय भी लिए हैं। हमारी प्रशासनिक और स्वास्थ्य स्तर पर तैयारी है।

